श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी की खास खूबी दिखाई है. स्पिनरों की गुड लेंथ गेंदों पर आगे निकलने की बजाय वह क्रीज की गहराई में जाकर कट, पंच और पुल से रन बना रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक जड़कर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. लेकिन उनकी बल्लेबाजी में
ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 95 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया. गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई, जिससे पैनल टूट गया. पंत के इस शानदार सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (24 अगस्त) ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी में एक बार फिर ऐसा
यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा बैठे. इससे पहले भी त्यागी 149 KMPH की रफ्तार से यॉर्कर डालकर स्टम्प उड़ा चुके हैं.यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के
शुभमन गिल की बहन शहनील गिल के अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी शो में चीटिंग के आरोप लगाए हैं. किसी शो को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है और गोपनीयता भी बरती जाती है, इसलिए इस तरह के आरोप गंभीर हैं. रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) के दूसरे सीजन में नया विवाद खड़ा हो गया है. शो की कंटेस्टेंट और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने गेम के दौरान
युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने के बाद मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है. चहल का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए चहल ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट झटके.युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने
गड्ढे में फंसी टीम इंडिया..! गुवाहाटी में गंभीर का ‘लिटमस टेस्ट’, अब हारे तो गाज गिरनी तय?

गड्ढे में फंसी टीम इंडिया..! गुवाहाटी में गौतम गंभीर का ‘लिटमस टेस्ट’, अब हारे तो गाज गिरनी तय?
कोलकाता टेस्ट में भारत की करारी हार ने टीम मैनेजमेंट, पिच रणनीति और कोच गौतम गंभीर की सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले एक साल में घरेलू मैदान पर टीम इंडिया चार टेस्ट हार चुकी है, जो पिछले 25 सालों की तुलना में बेहद चौंकाने वाला गिरावट है.
टीम इंडिया की कोलकाता टेस्ट में करारी हार हुई. पिछले एक साल में घरेलू सरजमीं पर टीम की ये चौथी हार है. ये सिलसिला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) से ठीक पहले शुरू हुआ था, जब न्यूजीलैंड ने भारत को तीन लगातार मैचों में शिकस्त देते हुए इतिहास रचा था. इसके बाद वेस्टइंडीज को भारत ने घर में 2-0 से पराजित किया. लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियंस के खिलाफ जिसका डर था, वही हुआ.
ईडन गार्डन्स की सूखी पिच पर साउथ अफ़्रीकी स्पिनर्स की बलखाती गेंदों का सामना करने में भारतीय बल्लेबाजों को पसीना आ गया. नतीजा ये रहा कि चौथी पारी में टीम सवा सौ रन भी नहीं बना पाई. इसके बाद पिच और प्लेइंग 11 पर चर्चा हो रही है और आगे भी होती रहेगी, लेकिन क्या इस हार का कोच गौतम गंभीर के भविष्य पर भी कोई असर होगा, ये अहम सवाल है.
आजतक रेडियो के क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' में सीनियर जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और राहुल रावत ने कहा कि गौतम गंभीर के परफॉरमेंस का आकलन होना चाहिए. कारण ये है कि इस सदी की शुरुआत से लेकर अबतक पच्चीस सालों में इंडियन टीम घरेलू पिचों पर गिनती के मैच हारी है. मगर कुछ महीनों के अंदर ही चार मैच गंवा देना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा झटका है. अब 22 नवंबर से शुरू हो रहा गुवाहाटी टेस्ट गंभीर के लिए बड़ी परीक्षा है.
डर या जानबूझकर: गड्ढे में क्यों फंसे?
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पिछले कुछ सालों में इंडियन टीम का गड्ढे वाली पिचों पर फंसने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा से लेकर अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और विराट कोहली तक का टेस्ट करियर इसी 'गड्ढा-प्रेम' की भेंट चढ़ा है. बावजूद इसके गौतम गंभीर ने इस तरह की पिच की मांग की, जो पहले दिन से टर्न कर रही थी. शायद इसके पीछे उनकी ये सोच रही होगी कि स्पिन बॉलिंग के लिए मददगार पिच पर अफ्रीकी बल्लेबाज 'कथक' करने लगेंगे और भारतीय बल्लेबाजी उनसे बेहतर साबित होगी. हालांकि, हुआ इसके ठीक उलट.
टॉस का सिक्का भी साउथ अफ़्रीका के पक्ष में उछला और अफ्रीकी स्पिनर्स को अतिरिक्त लाभ दे गया. इस सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में साउथ अफ्रीका की ए टीम ने 400 से ज्यादा का टारगेट चेज कर डाला, क्या इससे डरकर गौतम गंभीर ने टर्निंग ट्रक की मांग की. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गंभीर ने खुद अपनी टीम को मुश्किल में धकेल दिया.
व्हाइट बॉल माइंडसेट से नुकसान
निखिल नाज़ का कहना है कि पिछले कुछ समय से इंडियन मैनेजमेंट टेस्ट क्रिकेट में भी व्हाइट बॉल क्रिकेट का फॉर्मूला आजमाती दिख रही है. प्लेइंग 11 में लगातार बिट्स एंड पीसेज प्लेयर्स को स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को तरजीह दी जा रही है. वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, शार्दूल ठाकुर जैसे खिलाड़ी टीम में जगह पा लेते हैं और इसके चलते कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप जैसे बॉलर्स को बेंच गर्म करना पड़ता है.
ऑलराउंडर्स के नाम पर विशेषज्ञ बल्लेबाज़ों को भी बाहर बैठना पड़ता है. सरफराज खान जैसे खिलाड़ी जो स्पिनर्स को अच्छा खेलते रहे हैं, उन्हें 'ए' टीम के लायक भी नहीं समझा जा रहा है. आठवें नंबर तक बल्लेबाज भर देने का मोह टीम को रेड बॉल फॉर्मेट में फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है.
सुंदर को नंबर तीन पर भेजने का दांव
चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के बाद 'नंबर तीन' की पहेली अबतक सुलझी नहीं है. टीम इंडिया ने इस दौरान कई प्रयोग कर लिए, लेकिन कोई ख़ास सफलता मिलती नहीं दिख रही है. इंग्लैंड दौरे पर करुण नायर सिलेक्टर्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे तो उनकी 'सुई' साई सुदर्शन पर अटकी. फर्स्ट क्लास में सामान्य औसत रखने वाले साई सुदर्शन को लेकर कहा गया कि उन्हें लंबी रस्सी दी जाएगी. हालांकि, वेस्टइंडीज सीरीज के बाद उन्हें अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली और वॉशिंगटन सुंदर को उनकी जगह बैटिंग कराई गई.
निखिल नाज़ के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर अच्छे बल्लेबाज़ हैं और उनकी तकनीक भी अच्छी है. मगर इस फैसले से जो संकेत मिलते हैं वो टीम और सुंदर दोनों के लिए अच्छे नहीं हैं. एक तो ये कि नंबर तीन जो कभी द्रविड़ और पुजारा जैसे सॉलिड बल्लेबाजों की जगह मानी जाती थी, वहां कोई ऑलराउंडर भी थोड़े बहुत रन बनाकर अपने आप को खेलता हुआ देख सकता है.
दूसरा, इस कदम से 'बॉलर' सुंदर का नुकसान हो रहा है. क्योंकि छठे बॉलर के तौर पर उनका इस्तेमाल कम ही होगा. हमने कोलकाता टेस्ट में देखा कि वो सिर्फ एक ओवर की बॉलिंग कर पाए. तो आगे चलकर सुंदर को सिर्फ उनकी बैटिंग के आधार पर ही जज किया जाएगा. यदि दो-तीन मैचों में उनके रन नहीं आते हैं तो टीम में उनकी जगह पर भी तलवार लटकी रहेगी.
पॉडकास्ट में दोनों ही एक्सपर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि सहवाग, द्रविड़, सचिन, लक्ष्मण और गांगुली भारतीय टीम में इतने बरस तक इसलिए नहीं खेले कि वो बोलिंग भी कर सकते थे. उनकी दक्षता बैटिंग में थी और उनकी बॉलिंग टीम के लिए एक बोनस. गौतम गंभीर इस बारीक फर्क को क्यों नहीं समझ पा रहे हैं. ध्यान देने वाली बात ये भी है कि वाइट बॉल अप्रोच के साथ गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया किसी भी बड़ी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत नहीं पाई है. सिर्फ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी टीमों के विरुद्ध इंडिया को जीत नसीब हुई है.
गुवाहाटी में भी फंसेंगे गंभीर?
कोलकाता के बाद गुवाहाटी में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला है. ऐसे में सबसे ज्यादा दबाव गौतम गंभीर के ऊपर होगा. ईडन गार्डन में रैंक टर्नर की मांग कर उसमें फंसे गंभीर गुवाहाटी में कैसी पिच की मांग करेंगे. पहले टेस्ट के बाद इंडियन कोच ने पिच की बुराई नहीं की, बचाव ही करते दिखे. हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा. तो ऐसे में क्या गुवाहाटी में एक बार फिर वो 'गड्ढे' वाली पिच की मांग करेंगे? अगर वो ऐसा करते हैं तो भारत के ऊपर एक बार फिर इस गड्ढे में गिरने का डर बना रहेगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्होंने कोलकाता में ऐसी गलती क्यों की?
बहरहाल, टीम इंडिया को अगर इस टेस्ट में जीत नहीं मिलती है तो इस बात की पूरी संभावना है कि गौतम गंभीर के ऊपर गाज गिर सकती है. राहुल रावत की मानें तो वक्त आ गया है जब भारत को रेड बॉल क्रिकेट में अलग कोच तलाशने की जरूरत है और वीवीएस लक्ष्मण एक उपयुक्त विकल्प साबित हो सकते हैं.
Source: AajTak
Related Posts: India vs South Africa, Kolkata Test, Eden Gardens Pitch, Indian Cricket Team, India Test Loss, Gautam Gambhir, Team India Coach, Test Series 2025, Indian Batting Collapse
हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल पर जो टिप्पणी की, वो भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आई. यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर सीधे जवाब देकर ना सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मैदान पर कोई भारतीय खिलाड़ियों के साथ 'लाइन क्रॉस' करेगा तो उसे जवाब मिलेगा. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच भिड़ंत हो गई थी. अब
1 days ago
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं. चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक डराने वाली खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान हाथ में
1 days ago
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर फैन्स का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है. गॉल के बाद श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी देवदत्त पडिक्कल ने फॉर्म को जारी रखते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. पडिक्कल ने 168 गेंदो में
1 days ago
टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड को करारी शिकस्त मिले. मौजूदा समीकरण को देखते हुए एक-एक गोल भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने या वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला कर सकता है.टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि
2 days ago
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल संग असिथा फर्नांडो की तीखी नोकझोंक हुई. यशस्वी जायसवाल को 45 रनों पर बोल्ड करने के बाद असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न से माहौल गरमा गया. फिर जो कुछ हुआ, वो खेल भावना के खिलाफ था. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला खेला जा रहा
2 days ago
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात देकर WTC में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. इस दमदार परफॉर्मेंस से ऑस्ट्रेलिया ने खुद के साथ-साथ भारत के लिए भी आगे की राह आसान करने का काम किया है. WTC Points Table : मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलियाई
2 days ago
चाइनामैन कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके कारण कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतर सकते हैं. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त (रविवार) से
2 days ago
दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को पारी और 51 रनों से हरा दिया. मुकाबला दो दिन के अंदर खत्म हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर ली. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला गया.
2 days ago
दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बल्ले से फीका रहा. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बना सके. वैभव सूर्यवंशी अब मौका मिलने पर दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव
2 days ago
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फैन्स का भरोसा टूट चुका है. अब लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती है.लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद
2 days ago
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की नजरे हैं. वैसे गौतम गंभीर के बयान से इतना जरूर साफ है कि गॉल में सिर्फ एक विकेट के बावजूद टीम मैनेजमेंट का कुलदीप यादव भरोसा कायम है. कुलदीप यदि कोलंबो टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की
2 days ago
मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से वापसी करके मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा होने से बचा लिया. अब दूसरे दिन का खेल मैच की दिशा को तय करेगा. पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और बल्लेबाजी करना आसान नहीं है.मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से
3 days ago
वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है. टी20 में बल्ले से जलवा बिखेरने वाले वैभव आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट के भी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. भारतीय टी20 टीम के लिए अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर लगातार दिग्गजों की नजरें बनी हुई है. बेहद कम उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल से फैन्स को अपना दीवाना
3 days ago
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में होना है, भारत ने गॉल टेस्ट में जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम अगर कोलंबो में जीतती है तो 3 साल बाद एक इतिहास बनेगा. कोलंबो के कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जब रविवार (23 अगस्त) को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो टीम
3 days ago
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट हारने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने इस बार पहले दिन ही बांग्लादेश की हालत टाइट कर दी. बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट में बेहद सस्ते में महज 64 रनों पर आउट हो गई.ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट
3 days ago
तेज गेंदबाज केट क्रॉस मौजूदा इंग्लिश सीजन में लंकाशायर के लिए बाकी मुकाबले खेलेंगी. करीब दो दशक पहले जिस काउंटी से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ था, उसी के साथ खेलते हुए क्रॉस अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी अध्याय पूरा करेंगी. इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 34 साल की क्रॉस मौजूदा इंग्लिश
3 days ago
मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह हावी कर दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को तबाह करने के साथ-साथ डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया.मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने
3 days ago
तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही, जहां दोनों पारियों को मिलाकर टीम केवल 306 रन बना सकी. दूसरी ओर इंग्लैंड को दोबारा बल्लेबाजी करने की जरूरत तक नहीं पड़ी और उसने तीन दिन के अंदर मुकाबला जीत लिया.तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी
3 days ago
भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को बराबरी हासिल करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए. मेजबान टीम के सामने असली चुनौती भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच बनाने की नहीं, बल्कि ऐसा विकेट चुनने की है जिस पर उसके बल्लेबाजी क्रम की कमजोरियां उजागर ना हों.भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को
3 days ago
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो मैचों की सीरीज बचाने के लिए मेजबान टीम को कोलंबो टेस्ट जीतना ही होगा. इस अहम मुकाबले से पहले प्रमुख बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी ने श्रीलंका के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती बढ़ा दी है.गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो
4 days ago
भारत 17 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें घर में शानदार प्रदर्शन करना है. हालांकि पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी जैसे स्टार खिलाड़ी मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं. भारत की स्टार बैडमिंटन शटलर पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटनशिप 2026 से बाहर हो गईं. नई दिल्ली के इंदिरा
4 days ago
गॉल टेस्ट के दौरान भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन की मुलाकात चर्चा में रही. मैच के बाद कर्स्टन ने बताया कि दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई? भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैन्स का ध्यान अपनी
5 days ago
स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच लगातार जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. टीम ने 24 मुकाबले लगातार जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का 21 लगातार जीत का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. स्पेन ने यह कारनामा मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर्स के दौरान किया और लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है.स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार
5 days ago
पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड से भिड़ने की संभावना है. अगर यह मुकाबला तय होता है तो नीदरलैंड के गढ़ में भारत की कड़ी अग्निपरीक्षा होगी. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब असली परीक्षा है. नए प्रारूप के दूसरे
5 days ago
गॉल में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर अपने 600वें टेस्ट को यादगार बना दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस जीत के नायक रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, जिन्होंने 10 विकेट झटके. सुथार के प्रदर्शन ने टीम में नंबर-8 तक बल्लेबाजी की गहराई की बहस को नया मोड़ दिया है. गॉल टेस्ट ने दिखाया कि एक विशेषज्ञ गेंदबाज की मैच जिताने वाली क्षमता कई बार
5 days ago
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराने के बाद विरोधी खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव जरूर किया, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक नीति क्रिकेट में पहले ही दिख चुकी है, हालांकि हॉकी इंडिया ने हाथ मिलाने पर कोई बैन नहीं लगाया
5 days ago
गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे. लेकिन बारिश के बीच मुकाबले को आगे बढ़ाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले इन 130 लोगों की भूमिका भी कम अहम नहीं रही. ऋषभ पंत की इंस्टा स्टोरी ने मैदान के इन खास किरदारों की मेहनत को सामने ला दिया.गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे.
5 days ago