दिमाग के 10 रावण कौन से हैं, इन्हें मार दिया तो दूर हो जाएगा कई गंभीर मानसिक बीमारियों का खतरा

दशहरे के दिन भारत के कई राज्यों-शहरों में रावण के पुतले को जलाया जाता है। रावण दहन के जरिए सीख दी जाती है कि आपको अपने अंदर मौजूद सभी बुराइयों को जला देना चाहिए और अच्छा इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए। आज के दिन हम आपको दिमाग के 10 रावण के बारे में बताएंगे, जिन्हें मारकर आप अपनी मेंटल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
जिस तरह रामायण में रावण के दस सिर अलग-अलग दुर्गुणों का प्रतीक माने जाते हैं, ठीक उसी तरह से मनुष्य के दिमाग में भी नकारात्मक भावनाएं मौजूद होती हैं। ये नेगेटिव फीलिंग्ज आपकी मेंटल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं। आइए ऐसी ही 10 नकारात्मक भावनाओं के बारे में जानते हैं। जरूरत से ज्यादा क्रोध, मोह, काम, लोभ और ईर्ष्या जैसे भाव मानसिक बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं। ज्यादा इच्छा, तनाव, अहंकार, भय और निराशा भी आपकी मेंटल हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकती है।
दिमाग के इन 10 रावणों को खत्म करने से मानसिक बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिमाग का हर समय इस तरह की नेगेटिव भावनाओं से घिरे रहना, एंग्जायटी, पैनिक अटैक और डिप्रेशन जैसी बीमारियों को आमंत्रित करने का काम करता है।
अगर आप वाकई में इस तरह की नेगेटिव भावनाओं से दूरी बनाना चाहते हैं, तो मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। हर रोज मेडिटेट करने से आपके अंदर मौजूद नेगेटिव फीलिंग्ज को कम कर पॉजिटिविटी को भरा जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज महज एक महीने तक मेडिटेशन करना है, आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। मेंटल हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए इस विजय दशमी से आप भी मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लीजिए।
हर समय महसूस होती रहती है थकावट, तो पी जाएं ये ड्रिंक्स, मिनटों में लौट आएगी एनर्जी
खाली पेट पी जाएं चिया सीड्स का पानी, ब्लड प्रेशर समेत जड़ से दूर हो जाएंगी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं
बढ़ रहे हैं दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले, जान लीजिए देखभाल करने का सही तरीका क्या है?
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Source: IndiaTV
Related Posts: demons of the mind, mental disorders, how to reduce the risk of serious mental disorders, kill the risk of mental disorders, Vijayadashami 2025, Dussehra 2025, विजय दशमी, दशहरा