धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़, अमेरिकी समेत तीन गिरफ्तार

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Oct 05, 2025Share Article

महाराष्ट्र के भिवंडी में पकड़ा गया धर्म परिवर्तन रैकेट... अमेरिकी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

ठाणे के भिवंडी इलाके में पुलिस ने धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में तीन आरोपी अरेस्ट हुए हैं, जिनमें एक अमेरिकी नागरिक भी है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आवश्यक सबूत जब्त कर लिए हैं.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में एक धर्म परिवर्तन रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है. आरोपियों के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ है, उसमें स्थानीय लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए भड़काने का आरोप है.

पुलिस के अनुसार, घटना भिवंडी के चिम्बिपाड़ा इलाके की है. गिरफ्तार आरोपियों में अमेरिकी नागरिक 58 वर्षीय जेम्स वॉटसन के साथ दो अन्य भारतीय 42 वर्षीय सैनाथ गणपति सर्पे और 35 वर्षीय मनोज कोल्हा शामिल हैं. शुक्रवार की दोपहर आरोपियों ने स्थानीय ग्रामीणों के एक घर के बाहर बैठक की, जिसमें उन्होंने प्रार्थना करवाई और ईसाई धर्म से संबंधित पुस्तकें बांटीं.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: मोमबत्ती और बाइबिल रख गरीब हिंदू परिवारों का कराते थे धर्म परिवर्तन, हरदोई से 8 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने ग्रामीणों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि ईसाई धर्म अपनाने से उनके सभी रोग और शारीरिक कष्ट दूर हो जाएंगे. ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. अधिकारियों ने कहा कि यह रैकेट लंबे समय से इलाके में सक्रिय था. ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के बहाने भ्रमित कर रहा था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्रामीणों को धर्म परिवर्तन के नाम पर धार्मिक किताबें बांटते और प्रार्थना करवाते थे.

भिवंडी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उकसाने और अवैध धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के आरोप हैं. पुलिस ने रैकेट की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह से जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश दंडनीय अपराध है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Source: AajTak
Related Posts: Bhiwandi religion conversion, James Watson arrest, Christianity conversion racket, Maharashtra news, religious fraud Bhiwandi, illegal conversion case, Thane district news

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.