भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के लिए सलमान खान ने एक ट्वीट किया था, जो काफी वायरल हुआ. इसपर खूब सारे मीम्स बने और सोशल एक्टिविस्ट ने अपना अनशन भी खत्म कर दिया था. अब सोनम वांगचुक ने सलमान के ट्वीट पर अपना पहला रिएक्शन शेयर किया है. जुलाई में नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रोटेस्ट में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का बड़ा योगदान रहा था. वो कई दिनों तक
एसयूवी मार्केट में महिंद्रा का दबदबा है. एक्सयूवी 7एक्सओ की पिछले 7 महीनों में रिकॉर्ड सेल हुई है. जनवरी 2026 में लॉन्च हुई इस एसयूवी की महिंद्रा ने 70 हजार से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है. महिंद्रा ने इस कार को एक्सयूवी 700 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया था. इस कार की मंथली सेल 9 हजार यूनिट्स से ज्यादा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.एसयूवी मार्केट में
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत हिंगोली के औंढा स्थित सरकारी स्कूल का दौरा किया. उन्होंने छात्रों के भोजन के लिए एक्सपायर हो चुके पैकेट मिलने का दावा किया. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को अपने गृह जिले हिंगोली के औंढा में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया. उन्होंने यह दौरा स्कूल ठीक करो अभियान के तहत किया. इस दौरान
नेपोटिज्म पर बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा कि ये शब्द इंडस्ट्री में तबतक नहीं था, जबतक कंगना रनौत इसे सामने लेकर नहीं आई थीं. एक्टर ने कहा कि उन्हें इस नेपोटिज्म से कोई परेशानी नहीं है. बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस काफी सालों से चल रही है. साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, ये चर्चा और भी ज्यादा होने लगी है. कई स्टारकिड्स को बेवजह
भारतीय ऑटो मार्केट के लिए सितंबर का पहला हफ्ता शानदार होने वाला है. इस महीने की शुरुआत में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिसमें से एक किआ सोरेंटो है. ये किआ की प्रीमियम और पहली हाइब्रिड कार होने वाली है. ये कार 7 सीटर अवतार में आएगी, जिसमें हाई एंड फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं कार में क्या कुछ खास होगा.भारतीय ऑटो मार्केट के लिए सितंबर का पहला हफ्ता
Review: देसी कंपनी का लगभग परफेक्ट फोन, वीवो-ओपो को दे रहा टक्कर

Lava Agni 4 Review: देसी कंपनी का लगभग परफेक्ट फोन, Vivo-Oppo को दे रहा है टक्कर
Lava Agni 4 review: लावा ने भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च किया था. इस फोन को मैंने कई दिनों तक इस्तेमाल किया है और अब इसके बारे में आपको बता सकता हूं. ये फोन सस्ता नहीं है. मिड रेंज बजट में आता है. लावा ने इस फोन पर बड़ा दांव लगाया है. अब सवाल है कि क्या आपको इसे खरीदना चाहिए.
देसी कंपनी लावा भारतीय बाजार में लगातार अपनी छवि सुधार रही है. कंपनी ने 2025 में कई फोन्स को लॉन्च किया है. ज्यादातर फोन्स बजट सेगमेंट के हैं और चीनी कंपनियों की बादशाहत तो चुनौती देते हैं. कंपनी काफी हद तक अपनी कोशिश में सफल होती भी नजर आ रही है.
ब्रांड ने Lava Agni 4 को पिछले साल के अंत में लॉन्च किया था. ये फोन दमदार फीचर्स के साथ आता है और कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट है. पिछले कुछ वक्त से मैं इस फोन को इस्तेमाल कर रहा हूं और अब आपको बता सकता हूं कि इसे खरीदना चाहिए या नहीं.
Lava Agni 4 का डिजाइन शानदार है. कंपनी ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी उम्मीद मैं सभी ब्रांड से करता हूं. फोन स्टाइलिश लुक के साथ आता है, जिसकी वजह से ये लोगों का ध्यान खींचता है. एक बार को लोग रुककर इसके बारे में बात करते हैं. यानी कंपनी ने इसके डिजाइन पर अच्छा काम किया है.
स्मार्टफोन में बॉक्सी डिजाइन दिया गया है. हालांकि, बैक पैनल हल्का कर्व्ड है, जिसकी वजह से अच्छी ग्रिप मिलती है. रियर पैनल पर हॉरिजेंटल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे कुछ-कुछ Pixel फोन्स वाला लुक देता है. रियर साइड में दो कैमरा दिए गए हैं.
फोन में राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर, पावर बटन और एक ऐक्शन की (बटन) दी गई है. इस बटन को कई फीचर्स के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है. डुअल स्पीकर वाले इस फोन में नीचे की ओर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और सिम ट्रै दी गई है. डिजाइन के मामले में ये फोन एक अच्छा डिवाइस है, जो मोटा और भद्दा नहीं बल्कि प्रीमियम लगता है.
यह भी पढ़ें: Blaupunkt Atom Review: पोर्टेबल स्पीकर्स का ऐटम बॉम्ब है, खरीदकर नहीं होगा पछतावा
Lava Agni 4 में 6.67-inch की AMOLED स्क्रीन मिलती है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 2,400 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यूज करते हुए मुझे इसमें कभी दिक्कत महसूस नहीं हुई. स्क्रीन फ्लैट है और स्लिम बेजल के साथ आती है. स्क्रीन का टच रिस्पॉन्स अच्छा है. डे लाइट में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी अच्छी है. यानी ब्राइटनेस के मामले में मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं मिली है. कुल मिलाकर स्मार्टफोन का डिस्प्ले अच्छा है.
स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ आता है. मिड रेंज बजट में ये एक टेस्टेड प्रोसेसर है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस डिलीवर करता है. फोन के बजट के हिसाब से इसमें अच्छा प्रोसेसर दिया गया है, जो सेगमेंट के दूसरे फोन्स में भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: XElectron Techno Projector Review: 6 हजार में 100-inch की टीवी का मजा
अगर आप गेमिंग करते हैं, तो भी इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी. मैं एक हैवी गेमर नहीं हूं, लेकिन BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स को आसानी से खेला जा सकता है. कुल मिलाकर परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन निराश नहीं करता है.
सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस ऐसा पॉइंट है, जिसने मुझे पर्सनली लावा के मामले में अच्छा लगता है. इसकी वजह कंपनी का लगभग स्टॉक एंड्रॉयड ऑफर करना है. फोन Android 15 के साथ आता है. लावा ने इस फोन में 3 एंड्रॉयड अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
मुझे लगता है कि कंपनी यहां पर थोड़ा बेहतर कर सकती थी. फोन चार साल का OS अपडेट देना चाहिए था. हालांकि, अगर आप स्कॉट एंड्रॉयड पसंद नहीं करते हैं, तो यहां पर खाली-खाली सा फील होगा. परफॉर्मेंस के मामले में लावा का ये फोन मेरी नजर में एक बेहतरीन डिवाइस है.
फोन में 50MP का मेन लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस मिलता है. दोनों ही कैमरा डिसेंट परफॉर्म करते हैं, लेकिन सेगमेंट में बेस्ट रिजल्ट नहीं देते हैं. यानी फोन का कैमरा अच्छा तो है, लेकिन बेस्ट नहीं है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.
फ्रंट कैमरा से अच्छी फोटोज आती हैं. डे लाइट में पिक्चर ना सिर्फ ब्राइट आती हैं, बल्कि कलर टोन भी नैचुरल रहता है. फोटोज में अच्छी डिटेल्स मिलती हैं. Lava Agni 4 से नाइट मोड में एवरेज क्वालिटी की फोटोज आती हैं.
फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. यहां पर कंपनी को थोड़ा और बेहतर करने की जरूरत थी. भले ही ये फोन नॉर्मल इस्तेमाल करते हुए पूरे दिन चल जाता है, लेकिन बैटरी का छोटा होना कई बार खलता है. फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती, तो अच्छा होता.
AI की बात करें, तो कंपनी ने इसमें 'वायु AI' दिया है. ये ठीक-ठाक काम करने वाला एक आर्टिफिशियल एजेंट है. इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड एजेंट्स मिलते हैं, जिन्हें अलग-अलग काम के लिए ट्रेन किया गया है. हालांकि, रोजमर्रा के काम में इनकी जरूरत कम पड़ती है.
फोन में कॉलिंग और कनेक्टिविटी में कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलती है. नेटवर्क कनेक्टिविटी के मामले में भी मुझे कोई चुनौती देखने को नहीं मिली है.
Lava Agni 4 मेरी नजर में एक बेहतरीन मिड रेंज डिवाइस है. अगर आप चीनी ब्रांड्स से अलग कुछ चाहते हैं, तो ये स्मार्टफोन अच्छा विकल्प है. हालांकि, कैमरा के मामले में इस बजट में आपको इससे बेहतर ऑप्शन मिल जाएंगे. इसमें आपको प्रीमियम डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी मिलेगी.
इसके अलावा फोन को 3 एंड्रॉयड अपडेट का मिलना भी थोड़ा खलता है. कंपनी अपने फोन्स पर सर्विस ऐट डोर देती है, जो इसे बेहतर बनाता है. कुछ पॉइंट्स पर अगर कंपनी काम कर लेती, तो 25 हजार रुपये के बजट में कंज्यूमर्स को लगभग एक परफेक्ट फोन दे सकती थी.
आज तक रेटिंग- 9/10
Source: AajTak
Related Posts: OpenAI से पहले StepX ने लॉन्च किया दुनिया का पहला एजेंटिक AI फोन रंग बदलने वाला Realme 15 Pro Game of Thrones स्पेशल एडिशन फोन चीन में लॉन्च Lava Agni 4 की कीमत में भारी कटौती Lava Agni 4 हुआ लॉन्च खरीदने से पहले घर पर कैसे मंगवाएं लावा का धांसू अग्नि 4 स्मार्टफोन चीनी ब्रांड्स को टक्कर देगा देसी फोन Agni 4 OnePlus 15 Review Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review Tecno Pova Slim 5G Review Border 2 Twitter Review Live
नेपाल में भोटेकोशी नदी का बहाव तेज होने के बाद रसुवा, नुवाकोट समेत धादिंग के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. राहत की बात है कि अभी किसी बड़ी बाढ़ का खतरा नहीं है. वहीं एक सुरंग में फंसे करीब 600 लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं. इस बीच भारत ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री की चौथी खेप नेपाल रवाना कर दी है.नेपाल में भोटेकोशी नदी का
1 hours ago
भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों को लेकर हमेशा बहस होती रही है. अब इस पर दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पसंद साफ कर दी है. उन्होंने विराट कोहली के ऊपर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को तरजीह दी. भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सचिन तेंदुलकर को भारत का सर्वकालिक महान क्रिकेटर चुना है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के साथ एक मजेदार
1 hours ago
Aaj ka Love Rashifal 30 August 2026 (लव राशिफल): करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा . परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.रिश्तेदारों के साथ बातचीत में उत्साह रहेगा. मेष राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में दिन सामान्य रह सकता है.भावनाओं में जल्दबाजी करने से बचें. अपनी बात धैर्य के साथ रखें.अपनों का भरोसा बनाए रखने की कोशिश करें.परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों
1 hours ago
41 साल की उम्र में भी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल के मैदान पर अपना दबदबा कायम रखा है. हाल ही में अपने करियर का 978वां गोल दागकर उन्होंने अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई है. फुटबॉल के मैदान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. 41 साल की उम्र में भी यह दिग्गज खिलाड़ी लगातार गोल दाग रहा है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार
1 days ago
केरला के 16 साल की उम्र के अजू आज एक एआई कंपनी के मालिक हैं और अपने पिता को एक कर्मचारी के तौर पर 2 लाख रुपये की सैलरी देते हैं. साथ ही वे 12वीं क्लास में भी पढ़ाई करते हैं. 16 साल की उम्र में जब ज्यादातर बच्चे अभी तक यह तय नहीं कर पाते कि उन्हें आगे क्या बनना है या वे क्या करना चाहते हैं, उस उम्र में केरल के राउल जॉन अजू 15 कर्मचारियों के साथ एक AI
1 days ago
नेपाल में आई बाढ़ के बाद 320 भारतीयों को अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. इसी में से एक इंफोसिस की सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेस के प्रमुख लक्स गोपीसेट्टी भी शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. नेपाल में आई आफत के बाद इंफोसिस की सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्स गोपीसेट्टी लापता है. इंफोसिस ने
1 days ago
डोकलाम और गलवान के दौरान चीन की वेस्टर्न थिएटर कमांड संभालने वाले जनरल झाओ जोंगकी से तीन अहम राजनीतिक जिम्मेदारियां छीन ली गई हैं. चीन ने कार्रवाई की वजह नहीं बताई है. भारत और चीन के बीच डोकलाम से लेकर गलवान तक तनाव के दौरान अहम सैन्य जिम्मेदारी संभालने वाले जनरल झाओ जोंगकी पर अब कार्रवाई हुई है. चीन ने उन्हें अपनी शीर्ष राजनीतिक सलाहकार
1 days ago
राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद मंच का शुद्धिकरण किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है. आजतक के सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का साथ दिया है.राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी
1 days ago
अमरीश पुरी और गोविंदा को लेकर तरह-तरह की अफवाहें हैं. एक समय पर ये रूमर्स थीं कि अमरीश पुरी गोविंदा के सेट पर देर से आने पर इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था. इस बारे में अब अमरीश पुरी के बेटे ने बताया है. दिग्गज दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से तगड़ी छाप छोड़ी. गोविंदा ने भी अपने करियर में
1 days ago
Kale Chane ki Chaat: अगर आप भी नाश्ते में कुछ लाइट और टेस्टी खाना चाहते हैं तो यहां हम आपको प्रोटीन से भरपूर काले चने की चाट की रेसिपी बता रहे हैं. ये खाने में टेस्टी होती है और झटपट बनकर तैयार हो जाती है. वीकेंड की सुहानी सुबह अक्सर कुछ खास, चटपटा और मजेदार खाने की ख्वाहिश लेकर आती है. लेकिन हर वीकेंड पराठे, पूरी या पोहा खाने से न केवल वजन बढ़ने का डर रहता है,
1 days ago
नेपाल की बाढ़ के बाद नुवाकोट में तबाही का मंजर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई जगहों पर सिर्फ 4 मिनट में हालात बदल गए. लोग अपनों की तस्वीरें लेकर तलाश कर रहे हैं, वहीं कई जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. नेपाल की बाढ़ ने नुवाकोट में कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है. हालात कितनी तेजी से बिगड़े, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय लोगों
1 days ago
चेन्नई एयरपोर्ट पर हुई सुरक्षा जांच में एक महिला यात्री के बैग से जिंदा कारतूस और मैगजीन मिला है. कोई वैध दस्तानेज ना दिखा पाने के बाद CISF ने यात्री को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. तमिलनाड़ु में चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान CISF की सतर्कता से एक महिला यात्री के हैंड बैगेज से तीन जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई है. महिला अपने
1 days ago
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में ट्रांसजेंडर डॉक्टर प्राची राठौड़ ने अपनी जिंदगी के संघर्षों को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उनके परिवार ने उनके जेंडर ट्रांजिशन को स्वीकार करने में कठिनाई जताई, लेकिन हैदराबाद की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी ने उनका पूरा सपोर्ट किया.अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन
1 days ago
Buy Flat or SIP: दोनों ही फैसले अपनी जगह सही हैं, फर्क बस इतना है कि घर के साथ इमोशन जुड़ा होता है, और दूसरा आर्थिक तौर पर ज्यादा निर्भर बनाता है. दो दोस्त, रोहित और मोहित. दोनों को एकसाथ नौकरी मिली, सैलरी भी शुरुआत में करीब-करीब एक जैसी 40 हजार रुपये. रोहित ने किराये पर रहने का फैसला लिया और मोहित ने अपना फ्लैट खरीदने का. लेकिन रोहित रेंट पर रहते हुए जितना
1 days ago
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, जो एक सितंबर से लागू होंगे. मुंबई में 1 सितंबर से दूध की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि,यह बढ़ोतरी पैकेड वाले दूध की कीमतों में नहीं, बल्कि तबेला दूध की कीमतों में हो रही है. दूध के दाम में बड़ी उछाल की गई है. 1 सितंबर 2026 से इसके दाम बढ़ने वाले हैं. यह बढ़ोतरी मुंबई में होने वाली है, वह भी पैकेट वाले दूध के दाम में
1 days ago
पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम की एक्स पत्नी ने क्रिकेटर की पोल खोली है. सानिया अशफाक ने क्रिकेटर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप मैच के लिए क्रिकेटर ने जबरन उनका अबॉर्शन करवा दिया था. उन्हें रोते-तड़पते छोड़ा था. पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम अपने गेम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. क्रिकेटर ने
1 days ago
15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए उन्होंने गेंद से कमाल की गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया. दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को पारी और 210 रनों से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. इस बड़ी जीत में टीम के
1 days ago
साइबर ठगी के केस की वजह से एक महिला ने अपनी जान गंवा दी है. महिला के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था, जब उनको इस बात का पता चला तो उन्होंने आत्महत्या कर ली. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बैंक खाते को सेफ रख सकते हैं. साइबर ठगी के केस में बहुत से लोगों का बैंक खाता खाली होते देखा होगा, लेकिन एक केस ऐसा भी है, जहां एक महिला
1 days ago
कृति सेनन के विवादित रक्षाबंधन एड पर अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कृति के एड को बायकॉट करने पर खुशी जताई है. कृति सेनन का रक्षाबंधन एड विवादों के बाद भले ही हटा दिया गया है. लेकिन इसपर छिड़ी बहस अभी भी जारी है. ब्रालेट पहनकर ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधने पर कोई कृति को फटकार रहा है, तो कोई
1 days ago
RSS प्रमुख मोहन भागवत इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने इस्कॉन मंदिर के भी दर्शन किए. यहां उन्होंने एकता का संदेश देते हुए कहा कि कृष्ण चेताना ही सबको एकजुट कर सकती है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत इन दिनों अमेरिका दौर पर हैं. संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित 'ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम' के तहत
1 days ago
PM मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. ताशकंद में शावकत मिर्जियोयेव से बातचीत के बाद बिश्केक में SCO समिट के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चार दिन के सेंट्रल एशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं. वह पहले उज्बेकिस्तान के
1 days ago
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने कम बजट में 12 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म की शूटिंग के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. एक्टर शोभिनव सत्या ने फिल्म सेट को लेकर कई अनसुने किस्से शेयर किए हैं. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. छोटे बजट में बनी यह भक्ति फिल्म अब तक
1 days ago
Plaud One नाम का TWS लॉन्च हुआ है, जिसके अंदर कई कमाल के फीचर्स और सिम कार्ड का सपोर्ट दिया है. इसमें सिम कार्ड की मदद से बिना फोन और कंप्यूटर के भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसमें AI का सपोर्ट दिया है, जो वॉयस कमांड पर काम करेगा. साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग में मदद करेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.Plaud One नाम का TWS लॉन्च हुआ है, जिसके अंदर कई कमाल के फीचर्स और
1 days ago
Why You Should Not Stop Lift Door: ऑफिस, मॉल, अस्पताल या अपार्टमेंट में लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय ज्यादातर लोग एक गलती जरूर करते हैं. जब लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगता है तो उसे रोकने के लिए हाथ, पैर या बैग दरवाजे के बीच में लगा देते हैं. यह छोटी-सी लापरवाही सेंसर फेल होने की स्थिति में गंभीर हादसे और चोट की वजह बन सकती है.Why You Should Not Stop Lift Door: ऑफिस, मॉल, अस्पताल या अपार्टमेंट
1 days ago
POCO X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी. इसको लेकर खुद कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्जिंग में साढ़े तीन दिन का बैटरी बैकअप मिलेगा. यह बैटरी बैकअप कई लोगों के लिए यूजफुल साबित होगा. भारत में सितंबर बहुत ही खास रहने वाला है, ऐपल से लेकर शाओमी तक ने बड़ी तैयारी करके रखी है. जहां ऐपल 9 सितंबर को अपना बड़ा इवेंट का
1 days ago
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार सरकार अलर्ट पर है. सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं. गोपालगंज DM के मुताबिक तटबंध मजबूत हैं और प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश और खासकर बिहार में प्रशासन अलर्ट पर हैं. सीमावर्ती इलाकों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.
1 days ago
टीवी एक्टर राम कपूर कुछ समय पहले लॉक अप शो में दिखाई दिए थे. शो के दौरान श्रेया कालरा ने राम के बिहेवियर पर सवाल उठाए थे. श्रेया के आरोपों पर अब एक्टर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें किसी के कुछ कहने से फर्क नहीं पड़ता. टीवी के टॉप एक्टर्स में शुमार राम कपूर बीते दिनों 'लॉक अप' शो में दिखाई दिए. राम ने अपने गेम और कूल पर्सनैलिटी से लोगों को काफी
1 days ago