Blood Sugar का नॉर्मल लेवल क्या होना चाहिए, जान लें खाने से पहले और बाद का स्तर, अक्सर रहते हैं लोग कन्फ्यूज

Posted By: Hari Ram Posted On: Oct 05, 2025Share Article

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ रहा है। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी डायबिटीज। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल घटता और बढ़ता रहता है। इसी वजह से डॉक्टर्स इनके मरीजों को ये सलाह देते हैं कि खाना खाना के बाद और पहले का ब्लड शुगर लेवल हमेशा चेक करते रहें। हालांकि कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि मधुमेह के रोगी का ब्लड शुगर लेवल चेक करना कब सही है। इसके साथ ही उन्हें कई बार ये भी जानकारी नहीं होती है कि ब्लड शुगर लेवल कितना होना सामान्य है। तो चलिए जानते हैं ब्लड शुगर लेवल से जुड़ी हर जानकारी।

खाने से पहले यानी फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल चेक करना। यानी एक स्वस्थ व्यक्ति ने अगर पिछले 8 घंटे से कुछ नहीं खाया हो तो उसका ब्लड शुगर लेवल 70-99 mg/dl के बीच होता है। वहीं फास्टिंग में 130 mg/dl या उससे अधिक ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज का संकेत है। इसके अधिक अगर इसका लेवल बढ़ता है तो ये सेहत के लिए हानिकारक होता है।

अगर आप खाना खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल चेक करना चाहते हैं तो 2 घंटे बाद करें। खाने के 2 घंटे बाद स्वस्थ लोगों का ब्लड शुगर लेवल करीब 130 से 140 mg/dl के बीच होना चाहिए। जबकि डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल 180 mg/dl के आसपास होता है।

ब्लड शुगर लेवल चेक करने के लिए आप किसी लैब से टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप घर पर ब्लड शुगर लेवल को चेक करना चाहते हैं तो आप कोई भी ब्लड शुगर टेस्ट मशीन खरीद सकते हैं। ये मशीन आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं या फिर किसी मेडिकल शॉप से।

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का बहुत ज़्यादा ध्यान रखना चाहिए। रात में खाना बहुत देर से ना खाएं। सोने से करीब 2 घंटे पहले खाना जरूर खा लें।अपनी डाइट में फाइबर अधिक मात्रा में शामिल करें। एक्सरसाइज करें

कहीं शरीर में बढ़ तो नहीं रहा है कोलेस्ट्रॉल का स्तर, किन लक्षणों के दिखाई देने पर हो जाना चाहिए सावधान?

कितना खतरनाक हो सकता है डायबिटीज का टाइप 1.5? स्वामी रामदेव के आयुर्वेदिक उपायों से कंट्रोल में रहेगी शुगर

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए, सुबह-सुबह खाली पेट खाएं इस सब्जी के बीज, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Source: IndiaTV
Related Posts: What should be the normal blood sugar level, sugar level before and after eating, What is a good blood sugar level before and after eating, How to control blood sugar levels

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.