बिना इंटरनेट के भी आप भेज सकते हैं अपनी लोकेशन? जानें पूरा तरीका

कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी को अपना लोकेशन भेजना होता है और वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं रहती है। ऐसे में आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अब बिना इंटरनेट के भी अपने दोस्तों, परिवार या किसी को अपना लोकेशन शेयर कर सकते हैं। आम तौर पर आप WhatsApp या अन्य किसी मैसेजिंग ऐप के जरिए किसी को अपना लोकेशन शेयर करते हैं। ऐसे और भी कई ऐप्स हैं, तो बिना इंटरनेट के भी लोकेशन शेयर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं...
Android या फिर iOS यूजर इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। Compass, Smart Compass, GPS Status या Offline Compass ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना इंटरनेट के भी लोकेशन शेयर कर पाएंगे।
Compass वाले ऐप स्मार्टफोन के GPS यानी ग्लोबल पॉजीशनिंग सिस्टम सेंसर के जरिए आपकी करेंट लोकेशन का लॉन्गिट्यूड और लैटिट्यूड दिखाते हैं। ये ऐप्स आपके GPS से कनेक्ट होते हैं और लोकेशन डेटा कलेक्ट करते हैं। इसके लिए किसी इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। आपके स्मार्टफोन में मौजूद मैग्नोटोमीटर और GPS सेंसर की मदद से ये ऐप्स लोकेशन कैप्चर करते हैं। इस तरह से आप बिना इंटरनेट के भी किसी को अपनी मौजूदा लोकेशन को शेयर कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें -
Google Gemini को टक्कर देगा Siri? Apple टेस्ट कर रहा ChatGPT जैसा नया ऐप
Source: IndiaTV
Related Posts: how to send your location without internet check step by step process, how to send location without internet, GPS, location sharing, location service, compass apps