कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से
दुनिया

कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने

जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू
दुनिया

जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में

ट्रंप-मोदी की मुलाकात में भारत ने किया था सवाल लेने से मना
दुनिया

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध
दुनिया

गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर
दुनिया

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा

बिहार के फुटानीबाज़: अनंत सिंह और सूरजभान जैसे बाहुबली बने चुनाव की पहचान

Posted By: Anita Mamgai Posted On: Nov 05, 2025Share Article
बिहार के फुटानीबाज़
अनंत सिंह और सूरजभान की

बिहार के फुटानीबाज़: अनंत सिंह और सूरजभान जैसे बाहुबली बने बिहार चुनाव की पहचान, आगे बढ़ी विरासत

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट पर इस बार फिर बाहुबलियों का जलवा है. एक तरफ छोटे सरकार अनंत सिंह, दूसरी तरफ दबंग सूरजभान की पत्नी. दोनों की जुर्म से सियासत तक की कहानी ने इस सीट को चर्चित बना दिया. जानिए बाहुबलियों की विरासत की कहानी.

Bihar ke Futanibaaz: बाहुबली अनंत सिंह और दबंग सूरजभान. यकीन मानिए अगर 80-90 का दशक होता और ये दो फुटानीबाज़ एक ही सीट पर आमने-सामने होते तो कई बूथों पर शायद उतने वोट नहीं गिरते जितनी लाशें गिर जातीं. इन दोनों का रिकार्ड और इतिहास ही इतना खूंखार रहा है कि जहां ये होते हैं वहां खून पानी हो जाता है. सिर्फ इन दोनों की वजह से बिहार के इस पूरे चुनाव में मोकामा विधानसभा सीट सबसे हॉट चुनावी सीट बन गई है.

छोटे सरकार. वैसे घर वालों ने नाम अनंत सिंह रखा था. मगर उन्हें खुद को छोटे सरकार बुलवाना ज्यादा पसंद है. वैसे पसंद तो इन्हें और भी बहुत कुछ है. और शौक के तो कहने ही क्या. दूसरे हैं दादा. वैसे उनका भी असली नाम सूरजभान है. मगर दादा बुलाने में उन्हें थोड़ी फुटानीबाज़ी नज़र आती है. एक दौर ऐसा था जब सूरजभान से बड़ा डॉन पूरे बिहार में कोई नहीं था. यूपी का सबसे कुख्यात डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला तक जरूरत पड़ने पर सूरजभान से मदद मांगता था.

हालांकि अपने जुर्मी कारनामों के चलते अयोग्य ठहराए जाने की वजह से सूरजभान खुद चुनाव नहीं लड़ पा रहे तो उसने पत्नी को अपने नाम पर मैदान में उतार दिया है. ठीक वैसे ही जैसे पिछले चुनाव में इसी जुर्मी वजह से अयोग्य ठहराए जाने के चलते अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा और अपने दम पर जितवा भी दिया था. यानी इस बार चुनाव में तो मुकाबला अनंत सिंह और सूरजभान की पत्नी के बीच है, लेकिन असल मुकाबला दो फुटानीबाजों यानी बाहुबलियों के बीच है. अब दोनों ही फुटानीबाज़ हैं तो जाहिर है मुकाबले छोड़िए बराबरी का भी मुकाबला कहां मानने वाले हैं.

अब मोकामा हॉट सीट है और मुकाबले में दो बाहुबली हैं तो कुछ तो होना ही था. उम्मीद के मुताबिक चुनाव में पहली लाश इसी मोकामा में गिरी. लाश एक तीसरे बाहुबली की थी. दूसरों को पीएम और सीएम बनाने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में निकले बाहुबली दुलारचंद यादव को उस वक्त गोली मारने के बाद गाड़ी के पहिए के नीचे कुचल दिया गया, जब मौके पर खुद अनंत सिंह मौजूद थे. दुलारचंद और अनंत सिंह की दुश्मननी 90 के दशक से चली आ रही है. कत्ल का सीधा इलजाम अनंत सिंह पर ही लगा. पुलिस ने नामज़द एफआईआर भी लिखी. लेकिन दिक्कत ये थी कि एक तो आरोपी अनंत सिंह ऊपर से बिहार की मौजूदा नीतीश सरकार के उम्मीदवार पकड़ें कि या ना पकड़ें. दो दिन तक सरकर और पुलिस यही सोचती रही. फिर बड़ी मुश्किल से पटना पुलिस दलबल के साथ छोटे सकार के घर पहुंची. मान-मनव्वल के साथ अनंत सिंह को पटना लाई. फिर आधी रात के बाद एलान हुआ कि अनंत सिंह गिरफ्तार कर लिए गए.

पर इससे क्या फर्क पड़ने वाला था. जो फुटानीबाज़ जेल में रह कर या खुद अयोग्य करार देने पर पत्नी तक को चुनाव जितवा कर निकल जाए उसके लिए ये सब पुरानी बात है. वैसे भी पिछले 25 सालों से अनंत सिंह को मोकामा में कोई हरा ही नहीं पाया है. ये अलग बात है कि अनंत सिंह अपनी दहशत को मोकामा की जनता का प्यार कहते हैं. गिरफ्तारी के बाद दहशत में लपेट कर उसी प्यार का हवाला देकर सोशल मीडिया पर लिख डाला कि अब चूंकि वो सरकारी मेहमान हैं तो उनका चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी.

पोस्ट से याद आया कि बिहार की राजनीति में गुंडों, माफियाओं और फुटानीबाजों की हैसियत क्या है? इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस पोस्टर में अनंत सिंह जैसे क्रिमिनल की तस्वीर लगी है उसके ठीक ऊपर देश और राज्य के बड़े-बड़े नताओं की भी तस्वीरें है. ठीक इसी तरह सूरजभान की पत्नी के साथ भी पोस्टर में हमारे आली जनाबों के फोटो लगे हैं. बाकी क्या रोना... बिहार की राजनीति और अपराधियों के गठजोड़पर बस इतने में ही आंसू पोंछ लीजिए कि अनंत सिंह को खुद बिहार की सरकार ने अपना उम्मीदवार बनाया है तो सूरज भान की पत्नी को उन तेजस्वी यादव की पार्टी ने जो अगली सरकार बनाने के लिए जी जान लगाए हुए हैं. यानी क्या सत्ता पक्ष और क्या विपक्ष फुटानीबाजों और बाहुबलियों के लिए सबने अपनी बांहें पसार रखी हैं. यहां कायदे से हमाम में सब नंगे हैं.

बिहार की हालत देख कर कई बार तो बिहार पुलिस और उनके आला अफसरों पर भी तरस आता है. जिन क्रिमिनल को पकड़ कर ये जेल तक पहुंचातें हैं, उन्हीं क्रिमिनल को नेता और पार्टी चुनाव जितवा कर इतना ताकतवर बना देते हैं कि प्रोटोकॉल के नाम पर कई बार खुद पुलिसवालों को उनको सैल्यूट करना पड़ता है. उनके क्राइम तक को अनदेखा करना पड़ता है. नेता बनते ही मानों इन फुटानीबाजों को लूट-खसोट का भी ठेका मिल जाता है. कहते हैं कि इस वक्त बिहार में जितने भी टॉप के बाहुबली या फुटानीबाज़ हैं, उनकी मिल्कियत करोड़ों में है. कुछ तो करोड़ की सेंचुरी और डबल सेंचुरी भी मार चुके हैं.

1980 तक ऐसा था मोकामा
आखिर मोकामा फुटानीबाज़ों का गढ़ कैसे बन गया? क्य़ों मकामा से पिछले 25 सालों में वो शऱीफ उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया? क्योंकि यहां हमेशा बाहुबलियं का ही राज रहा? तो ये समझने के लिए मोकामा की कहानी समझना ज़रूरी है. 1980 तक मोकामा बिल्कुल ठीक और शांत हुआ करता था. मोकामा सुबह रेल इंजन की सीटी और कारखानों के धुएं से जागता था. रेलवे यार्ड की रौनक थी. फैक्ट्री की चहल-पहल थी और गंगा किनारे के टाल इलाके में दलहन की हरियाली लहराया करती थी. तब मोकामा की पहचान उद्योग नगरी के तौर पर थी. मेहनत की खुशबू और उम्मीद की हवा में डूबा हुआ था तब मोकामा. लेकिन जैसे ही यहां राजनीति ने अपराध का दामन थामा मोकामा की फिजाओं में बारूद की गंध घुल गई.

80 के दशक में अपराध ने धीरे-धीरे इस इलाके की बागडोर अपने गंदे हाथों में ले ली. गंगा के टाल इलाके की जमीन सिर्फ खेती की नहीं रहीं. वो वर्चस्व की जंग का मैदान बन गईं. इन्हीं गलियों से एक नया नाम उभरा अनंत सिंह. और इसके साथ ही मोकामा का चेहरा भी बदल गया. जहां कभी खेतों में दाल की फसलें लहलहाती थीं. वहां अब हथियार लहराने लगे थे. हर साल गोलीबारी की सैकड़ों-हजारों वारदातें होती थी और मोकामा की मिट्टी बार-बार लाल होती जाती थी.

जब बाकी बिहार राजनीति की भाषा सीख रहा था, मोकामा ने गोलिों से अपनी सियासी जुबान लिखी। यहां का इतिहास सिर्फ तारीखों से नहीं, खून से लिखा गया। सत्ता की कुर्सी हो या जमीन की जिद, हर लड़ाई में बंदूकें बोलती थीं और बदले की आग में कई घर जलते रहे कई घर उज़़ते रहे. अनंत सिंह, सूरजभान, सोनू-मोनू और टाल, चार नाम, चार चेहरे. लेकिन कहानी एक ही. दबदबा, डर और दौलत की. और यही मोकामा की हमेशा से बदनसीबी रही.

अनंत सिंह 90 के दशक में गुंडई के बल पर राजनीति में पहुंचा और सीधे विधायक बन गया. कभी जेडीयू तो कभी राजद. हर पार्टी में उसकी मौजूदगी रही. लेकिन पहचान हमेशा एक ही बनी रही फुटानीबाज़ डॉन की. जुर्म की डिक्शनरी में दर्ज ज्यादातर क्रइम उसके सिर पर हैं, फिर भी फुटानीबाज़ी में कोई कमी नहीं. घर से AK-47 भी निकली. सजा भी हुई. लेकिन फिर जेल से बाहर आ गया. उसका जेल आना-जाना भी लगा रहता है.

अब दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है. उन दुलारचंद यादव की भी मोकामा में गंगा किनारे बसे टाल इलाके में दशकों से दहशत थी. 80 के दशक से ही वो इस इलाके के ‘अघोषित राजा' थे. कई जुर्म में पकड़े गए जेल गए फिर बाहर आ गए. 75 पार साल दुलारचंद खुलेआम अनंत सिंह को ललकारते थे। 30 अक्तूबर को जिस वक्त दुलारचंद की हत्या हुई तब भी वो अनंत सिंह के खिलाफ खड़े हुए जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में ऐलानिया चुनावी प्रचार पर निकले थे.

वैसे मोकामा के बाहर बिहार के बाहुबलियों में हाल के वक्त में एक बड़ा बदलाव आया है. नेताओं की तरह अब फुटानीबोजों ने भी अपनी विरासत अपने बच्चों को सौंपना शुरू कर दिया है. परिवारवाद के विस्तार की परंपरा अब सिर्फ नेताओं तक ही नहीं रही बल्कि बाहूबलियों ने भी ये हुनर सीख लिया है. क्या कीजिएगा सत्ता और ताकत चीज़ ऐसी है जो छोड़े नहीं छूटती। शायद बिहार के चुनावी इतिहास में ऐसा पहल बार है जब एक साथ इतनी बड़ी तादद में बाहूबलियों ने अपने बच्चों या पत्नियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। जबकि कुछ ऐसे हैं जिन्हें अगले चुनाव के तैयार किया जा रहा है।

अनंत सिंह के जुड़वां बेटे हैं. अभिषेक सिंह और अंकित सिंह. हालांकि दोनों ने पिता की काली दुनिया की परछाई से दूर दिल्ली में रह कर पॉलिटिकिल साइंस की पढ़ाई की है. अनंत सिंह के करीबी जानकार की मानें तो शायद अनंत सिंह अगला चुनाव ना लड़ पाएं. हाल में ही उनका ऑपरेशन भी हुआ है. तो परिवार की परंपरा के तहत अगल आने वाले चुनावों में इन दोनों में से कोई चुनावी मैदान में नजर आऐ जाए तो हैरान होने की जरूरत नहीं.

खैर ये दोनों जब चुनााव लड़ेंगे तब लड़ेंगे, मगर मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने तो इस बार अपने पिता की विरासत भी संभाल ली. कोरोना में शहाबुद्दीन की तिहाड़ में रहते हुए मौत हो गई थी. सिवान के इस डॉन की राजनीतिक विरासत अब उसके बेटे ओसामा शहाब ने संभाल ली है. ओसामा सिवान में रघगुनाथपुर सीट से आरजेडी यानी लालू की पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं. ये ओसामा का पहला चुनाव है. ये चुनाव काफी हद तक ये तय करेगा कि शबाहुद्दीन की मौत के बाद क्या सिवान से शहाबुद्दीन परिवार की सियासी विरासत आगे बढ़ेगी या इस पर ब्रेक लग जाएगा.

अब बात आनंद मोहन सिंह की. एक ज़माने में बिहार में उसकी तूती बोला करती थी. 1994 में गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या के जुर्म में उसे उम्र कैद की सजा भी मिली. लेकिन मेहरबानी बिहार सरकार की, जिसने अपने ही एक डीएम के कत्ल के मुजरिम को जेल में उसके अच्छे चाल-चलन का सर्टिफिकेट देते हुए साल 2023 में रिहा कर दिया. रिहाई भी ऐसी कि आनंद मोहन के लिए नीतीश सरकार ने जेल के नियम तक बदल तक डाले. 94 में डीएम के कत्ल से साल भर पहले ही 1993 में आनंद मोहन ने बिहार पीपुल्स पार्टी बनाई थी. बाहुबल के सहारे चुनाव जीता. लोकसभा तक की सैर कर आए. बाद में पत्नी लवली आनंद भी सांसद बनीं.

अब आनंद मोहन ने भी अपनी राजनीतिक विरासत अपने बड़े बेटे चेतन आनंद को सौंप दी है. औरंगाबाद के नवनीतनगर से चेतन नीतीश बाबू की पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पहले चेतन आनंद 2020 में भी विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा का दर्शन कर चुके हैं. तब वो लालू की पार्टी से शिवहर सीट से चुनाव लड़ कर जीते थे. पर इस बार इलाका बदल दिया है और पार्टी भी. 2020 में चेतन बिना आनंद मोहन के ही चुनाव जीत गए थे. क्योंकि तब आंनद मोहन जेल में थे. पर इस बार आज़ाद आनंद मोहन बेटे के साथ खड़े हैं.

बिहार के चर्चित डॉन में से एक है मुन्ना शुक्ला. इन पर एक मंत्री और डीएम के कत्ल का इलज़ाम था. इल्ज़ाम साबित हुआ तो उम्र कैद की सजा भी मिली. पर फिर अचानक बिहार हाई कोर्ट ने मुन्ना शुक्ला को बरी कर दिया. जिस पर हंगामा मचा. साल 2024 में सुपीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला पलटते हुए मुन्ना शुक्ला की उम्र कैद की सजा बरकरार रखी. तीन बार विधायक रहा है ये डॉन. जलवा ऐसा कि जेल से ही चुनाव जीत जाते थे. अब इन्हें लगा कि एक तो उम्र कैद में है ऊपर से उम्र बढ़ रही है, लिहाज़ा इन्होंने भी इस बार अपनी विरासत अपनी बेटी को सौंप दी.

इस बार मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला चुनावी मैदान में हैं. शिनावी लालगंज सीट से आरजेड़ी की उम्मीदवार हैं. शिवानी ने अपने पिता की कानूनी लड़ाई में मदद करने के लिए ही वकालत की पढ़ाई की. उन्होंने लंदन के लीड्स यूनिवर्सिटी से LLM किया है.

प्रभुनाथ सिंह तीन बार लोकसभा और दो बार विधानसभा चुनाव जीत चुके एक बड़े नेता और उससे भी बड़े बाहुबली हैं. उनका कद एक वक्त में राष्ट्रीय नेता के तौर पर काफी बड़ा हो चुका था. नीतीश बाबू की पार्टी का ये एक बड़ा चेहरा हुआ करते थे. पर बाहुबली के दौर के इनके कारनामे इनका पीछा नहीं छोड़ रहे थे. प्रभुनाथ सिंह पर 95 के चुनाव में दो लोगों के कत्ल के साथ-साथ एक विधाय़क के कत्ल का भी इलजाम था. पटना हाई कोर्ट ने तो उन्हें बरी दिया था. मगर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गुनहगार माना और ये अब उम्र कैद की सजा काट रहे हैं. यानी जेल में हैं.

अब ज़ाहिर है इतनी लंबी राजनीतिक ज़िंदगी को उसे यूंही कैसे छोड़ दें. लिहाज़ा, इस बार के चुनाव में इन्होंने भी अपनी विरासत अपने बेटे को सौंप दी. प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर सिंह को उसी नीतीष बाबू की पार्टी ने मांझी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना दिया है. इतना ही नहीं प्रभुनाथ सिंह के भाई केदारनाथ सिंह भी इस बार चुनाीवी मैदान में हैं. केदारनाथ सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया है बनियानपुर सीट से.

नवादा के वारिसलीगंज में भी कहानी कुछ अलग नहीं है. यहां से बाहुबली अखिलेश सरदार अपनी पत्नी को चुनाव लड़वा रहे हैं तो वहीं दूसरे बाहुबलिअशोक महतो ने भी अपनी पत्नी को चटुनावी मैदान मं उतार दिया है। अशोक महतो 2001 में हुए नवादा जेल ब्रेक कांड में 17 साल की सजा काट चुके हैं. दो साल पहले 2023 में ही जेल से छूटे हैं. अब चूंकि नियम के तहत सजायाफ्ता कैदी रिहाई के बाद छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकता तो पत्नी को आगे कर दिया. यहां भी दोनों बाहुबली को टिकट देने वाली पार्टी बीजेपी और आरजेडी है.

भोजपुर जिले के तरारी और ब्रह्मपुर सीट पर भी बाहुबलियों की विरासत दिखाई दे रही है. यहां सुनील पांडे ने अपने बेटे विशाल प्रशांत को तरारी सीट से बीजेपी का टिकट दिला दिया तो वहीं भाई हुला पांडे को ब्रह्मपुर से एलजेपी का टिकट मिला. सुनील पांडेय की गिनती बिहार के बाहुबली नेताओं में होती रही है. उन पर 23 आपराधिक मामले दर्ज थे. जिनमें अपहरण, लूट, हत्या की साजिश जैसे गंभीर मामले शामिल थे. साल 2008 में आरा की अदालत ने डॉक्टर रमेश चन्द्रा अपहरण केस में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था.

बेगुसराय के मटिहानी सीट पर भी बाहुबलियों का आमना-सामना है. इसी मटिहानी सीट में वो रचियाही गांव आता है, जहां 57 के चुनाव में देश में बूथ कैप्चरिंग की पहली घटना हुई थी. यहां से जदयू के टिकट पर बाहूबलि कामदेव सिंह के बेटे राजकुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजद के टिकट पर बोगो सिंह चुनाव लड़ रहे हैं.

बाकी फुटानीबाज़ों के बच्चों और बीवियों के अलावा खुद फुटानीबाज़ तो खैर मैदान में हैं ही. 14 नवंबर को इन सभी की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा. गारंटी है कि इनमें से कानून के बहुत सारे दुश्मन एक बार फिर उस विधानसभा में होंगे जहां इन्हीं जैसे लोगों के लिए कई कानून बनते और बनाए जाते हैं. लोकतंत्र भले ही जीतेगा मगर बिहार इन्हीं फुटानीबजों की वजह से एक फिर शर्मिंदा होगा. 1957 का वो दाग़ आज 68 साल बाद 2025 भी नहीं धुल पाएगा. अफसोस.

Source: AajTak
Related Posts: bihar election 2025, mokama hot seat, anant singh vs surajbhan, bahubali politicians bihar, crime and politics in bihar, dularchand yadav murder case, anand mohan singh

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.


तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर
दुनिया
तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को मारी टक्कर

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय

1 days ago

सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन
दुनिया
ऑनलाइन धमकी, ऑफलाइन मीटिंग

सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने

1 days ago

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत
दुनिया
सर्जियो गोर का बड़ा दावा

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी

1 days ago

मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड,
दुनिया
दिल्ली, यूपी, MP समेत 17 राज्यों में भारी बारिश

मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान

1 days ago

पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने
दुनिया
पाकिस्तान में तुर्की के मिलिट्री प्लेन

पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती

1 days ago

महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर
दुनिया
अचानक बदला कैबिनेट मीटिंग का समय

महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े

1 days ago

ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ
दुनिया
ऑल-आउट जंग' झेल रहा ईरान

ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि

1 days ago

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई.
दुनिया
"जिनके इशारे पर वीडियो बना रहे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार

2 days ago

मां से रूठकर निकली थी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी
दुनिया
मां से रूठकर निकली थी विधायक रोहित पवार के PA की बेटी

महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार

2 days ago

गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका
दुनिया
गुजराती व्यापारी की अमेरिका में सरेआम हत्या

गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट

2 days ago

छत पर पिता, सीढ़ियों पर मां-बेटी और बेड के नीचे बेटे का शव
दुनिया
छत पर पिता, सीढ़ियों पर मां-बेटी और बेड के नीचे बेटे का शव

बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल

2 days ago

स्कूलों में वीडियोग्राफी बैन का मामला SC पहुंचा
दुनिया
स्कूलों में वीडियोग्राफी बैन का मामला SC पहुंचा

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की

2 days ago

कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए
दुनिया
होर्मुज नहीं... खतरनाक रूट

कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर

2 days ago

इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ
दुनिया
जो खोजेगा दिल्ली के

इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा

2 days ago

अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी
दुनिया
यहां कोई अकेला नहीं बैठता

अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम

2 days ago

पेट दर्द हुआ, डॉक्टर के पास गई तो पता चला प्रेग्नेंट है 16 साल की लड़की
दुनिया
पेट दर्द हुआ, डॉक्टर के पास गई तो पता चला प्रेग्नेंट है 16 साल की लड़की

यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने

2 days ago

राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल
दुनिया
मनुस्मृति पढ़ना आपसे न हो पाएगा

राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत

2 days ago

एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह
दुनिया
मेरी टीम ने की निज्जर की हत्या

एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.

2 days ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी
दुनिया
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब अमेरिकी इलाका

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और

2 days ago

बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं.
दुनिया
BCI चेयरमैन मनन मिश्रा 15 दिन में दें इस्तीफा

बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक

3 days ago

जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
दुनिया
3% वोट वाली पार्टी से PM तक का सफर

जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी

3 days ago

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात
दुनिया
विरोधी महिलाओं को भेजते हैं

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के

3 days ago

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय
दुनिया
BJP की बड़ी बैठक शुरू

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

3 days ago

फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच
दुनिया
फटने और लीक का खतरा

फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं

3 days ago

इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू
दुनिया
पति को बनाया बली का बकरा’

इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल

3 days ago

झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा
दुनिया
रामगढ़ में बड़ा हादसा

झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,

3 days ago

रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन
दुनिया
कांवड़ मार्ग पर रात में मौत का तांडव

रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और

3 days ago