श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़कर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी की खास खूबी दिखाई है. स्पिनरों की गुड लेंथ गेंदों पर आगे निकलने की बजाय वह क्रीज की गहराई में जाकर कट, पंच और पुल से रन बना रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में शतक जड़कर टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. लेकिन उनकी बल्लेबाजी में
ऋषभ पंत ने भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 95 मीटर का गगनचुंबी छक्का लगाया. गेंद स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराई, जिससे पैनल टूट गया. पंत के इस शानदार सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन (24 अगस्त) ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी में एक बार फिर ऐसा
यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज ने गोरखपुर लायंस के खिलाफ 153.6 KMPH की तूफानी गेंद डाली, जिस पर प्रिंस यादव अपना विकेट गंवा बैठे. इससे पहले भी त्यागी 149 KMPH की रफ्तार से यॉर्कर डालकर स्टम्प उड़ा चुके हैं.यूपी टी20 लीग 2026 में कार्तिक त्यागी ने अपनी रफ्तार से तहलका मचा दिया. मेरठ मावेरिक्स के
शुभमन गिल की बहन शहनील गिल के अलावा क्रिस्टल डिसूजा ने भी शो में चीटिंग के आरोप लगाए हैं. किसी शो को तैयार करने में काफी मेहनत लगती है और गोपनीयता भी बरती जाती है, इसलिए इस तरह के आरोप गंभीर हैं. रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) के दूसरे सीजन में नया विवाद खड़ा हो गया है. शो की कंटेस्टेंट और भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की बहन शहनील गिल ने गेम के दौरान
युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने के बाद मेधावी बिधूड़ी के वायरल ‘6-7’ सेलिब्रेशन को रीक्रिएट किया है. चहल का यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए चहल ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 विकेट झटके.युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान विकेट लेने
भारतीय मूल के खिलाड़ी का कमाल

107 साल का इंतजार खत्म… भारतीय मूल के गोल्फर ने रचा इतिहास, PGA Championship जीतकर दुनिया को चौंकाया
भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर Aaron Rai ने PGA Championship 2026 जीतकर इतिहास रच दिया. वह 107 साल बाद यह खिताब जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने. राय ने फाइनल राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए जॉन रहम और एलेक्स स्मॉली को पीछे छोड़ा. भारतीय जड़ों, संघर्षभरे सफर और अनुशासित खेल शैली के लिए पहचाने जाने वाले राय की यह जीत आधुनिक गोल्फ की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में शामिल हो गई है.
भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर आरोन राय (Aaron Rai) ने रविवार को अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल करते हुए PGA Championship जीत ली. 31 साल के राय ने फाइनल राउंड में शानदार 65 का स्कोर खेलते हुए कुल 9 अंडर पार के साथ खिताब अपने नाम किया. उन्होंने जॉन रहम और एलेक्स स्मॉली को तीन शॉट से पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया. इसके साथ ही वह 107 साल बाद PGA Championship जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए. इससे पहले 1919 में जिम बार्न्स ने यह कारनामा किया था.
राय की जीत सिर्फ एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह संघर्ष, अनुशासन और धैर्य की कहानी बन गई. फाइनल राउंड में उन्होंने बैक-नाइन पर चार बर्डी लगाईं, लेकिन असली जादू 17वें होल पर देखने को मिला, जहां 68 फीट लंबा बर्डी पुट सीधे होल में गया. उसी पल स्टेडियम में जश्न शुरू हो गया और लगभग तय हो गया कि वानामेकर ट्रॉफी अब राय की ही होगी.
सबसे खास बात यह रही कि राय ने टूर्नामेंट के हर राउंड में अपना स्कोर बेहतर किया. PGA Championship के इतिहास में ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए. जीत के बाद भी उनके चेहरे पर ज्यादा भाव नहीं थे. शांत अंदाज में उन्होंने कहा, 'बहुत गर्व महसूस हो रहा है. पिछले 100 सालों में इंग्लैंड के कई महान खिलाड़ियों ने इतिहास बनाया, ऐसे में इस सूची में शामिल होना बेहद खास है.'
UNBELIEVABLE FROM AARON RAI. 🤯
He drains a 70-footer at the 17th to move to 9-under and open up a three-shot lead with one hole to play.#PGAChamp pic.twitter.com/9CLcqoVXJ7
17 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला
इंग्लैंड के वूल्वरहैम्प्टन में जन्मे राय का सफर बाकी आधुनिक गोल्फरों से काफी अलग रहा. जहां ज्यादातर खिलाड़ी कॉलेज गोल्फ के जरिए अमेरिका पहुंचते हैं, वहीं राय ने सिर्फ 17 साल की उम्र में प्रोफेशनल बनने का फैसला कर लिया था. परिवार और कोच से चर्चा के बाद उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा खेल पर भरोसा जताया.
राय ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैंने प्रो बनने का फैसला लिया, तब शायद मैं पूरी तरह तैयार नहीं था। लेकिन हमें लगा कि सीखने का सबसे अच्छा तरीका यही है.'
उन्होंने 2014 में PGA EuroPro Tour से शुरुआत की और धीरे-धीरे प्रोफेशनल गोल्फ की सीढ़ियां चढ़ते गए. 2017 US Open में उन्होंने मेजर डेब्यू किया, लेकिन शुरुआती साल आसान नहीं रहे. इस जीत से पहले मेजर टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2024 US Open और 2025 PGA Championship में संयुक्त 19वां स्थान था.
एक ईगल ने बदल दी पूरी कहानी
फाइनल राउंड की शुरुआत राय के लिए आसान नहीं रही. वह ओवरनाइट लीडर एलेक्स स्मॉली से दो शॉट पीछे थे और शुरुआती आठ होल में एक ओवर पार पर पहुंच गए थे. तीन बोगी के बीच सिर्फ दो बर्डी आई थीं। लेकिन नौवें होल पर 40 फीट का ईगल पुट डालते ही मैच की दिशा बदल गई.
इसके बाद राय ने 13वें और 16वें होल पर बर्डी लगाकर दबाव बढ़ाया और फिर 17वें होल पर ऐतिहासिक पुट के साथ मुकाबला लगभग खत्म कर दिया.
जीत के बाद उन्होंने कहा, 'यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है. मेरा सीजन अब तक निराशाजनक रहा था, इसलिए यहां खड़े होना मेरी कल्पना से भी बाहर था.'
कौन हैं आरोन राय ?
आरोन राय का जन्म 3 मार्च 1995 को भारतीय मूल के परिवार में हुआ था. उनके पिता अमरीक सिंह इंग्लैंड में भारतीय प्रवासी परिवार में पैदा हुए थे, जबकि उनकी मां दलवीर शुक्ला किशोरावस्था में केन्या से इंग्लैंड आई थीं.
राय का बचपन अनुशासन और मेहनत के माहौल में बीता. उनके पिता सामुदायिक कार्यों के साथ शौकिया टेनिस खेलते थे, जबकि मां ने मानसिक स्वास्थ्य नर्स से लेकर एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर तक कई काम किए. राय ने वूल्वरहैम्प्टन ग्रामर स्कूल में पढ़ाई की और अपने तीन बड़े भाई-बहनों के साथ बड़े हुए.
दिलचस्प बात यह है कि गोल्फ उनके जीवन में संयोग से आया. चार साल की उम्र में भाई की हॉकी स्टिक लगने के बाद उनकी मां ने उन्हें सुरक्षित खेल की ओर मोड़ने का फैसला किया. उन्होंने राय को प्लास्टिक के गोल्फ क्लब दिलाए और वहीं से एक ऐतिहासिक सफर शुरू हो गया.
बचपन में राय फॉर्मूला-1 और फेरारी के बड़े फैन थे। जूनियर टूर्नामेंट में वह अक्सर फेरारी के कपड़ों में पहुंचते थे. बाद में उन्होंने पूरी तरह गोल्फ पर ध्यान केंद्रित किया. पांच साल की उम्र में वह Patshull Park Golf Club से जुड़े और Three Hammers Golf Complex में ट्रेनिंग ली.
राय आज PGA Tour के सबसे सटीक ड्राइवर्स में गिने जाते हैं. उनका शांत स्वभाव और अनुशासित खेल उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है. प्रोफेशनल गोल्फ में जहां खिलाड़ी आमतौर पर एक ग्लव पहनते हैं, वहीं राय दो ग्लव्स पहनते हैं. इतना ही नहीं, वह टूर्नामेंट के दौरान अपने आयरन क्लब्स पर कवर भी लगाते हैं, जो बेहद दुर्लभ माना जाता है.
इसके पीछे भी एक भावुक कहानी है. राय ने कई बार बताया है कि बचपन में गोल्फ उपकरण बेहद महंगे थे और उन्हें बदलना आसान नहीं था. इसलिए क्लब्स को संभालकर रखना उनकी आदत बन गई. PGA Tour तक पहुंचने के बाद भी उन्होंने यह आदत नहीं छोड़ी, क्योंकि यह उन्हें परिवार के संघर्ष और त्याग की याद दिलाती है.
भारतीय गोल्फर से की शादी
राय की पत्नी गौरिका बिश्नोई भी प्रोफेशनल गोल्फर हैं. गौरिका Hero Women’s Pro Golf Tour में कई खिताब जीत चुकी हैं और Ladies European Tour में भी खेलती हैं. कई मौकों पर राय खुद उनकी कैडी की भूमिका निभाते नजर आए हैं.
❤️ pic.twitter.com/dHE0semtYd
PGA Championship जीतने से पहले राय की सबसे बड़ी सफलता 2024 Wyndham Championship थी. लेकिन अब उन्होंने गोल्फ के सबसे बड़े मंचों में से एक पर इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के एक छोटे से इलाके से निकलकर 107 साल पुराना सूखा खत्म करने तक का उनका सफर आधुनिक गोल्फ की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में गिना जाएगा.
Source: AajTak
Related Posts: Aaron Rai, Aaron Rai PGA Championship, आरोन राय, भारतीय मूल गोल्फर, PGA Championship 2026, Aaron Rai history, English golfer Aaron Rai, Wanamaker Trophy, गौरिका बिश्नोई, PGA Tour
हर्षा भोगले ने यशस्वी जायसवाल पर जो टिप्पणी की, वो भारतीय ओपनर को पसंद नहीं आई. यशस्वी ने इंस्टाग्राम पर सीधे जवाब देकर ना सिर्फ अपना बचाव किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि मैदान पर कोई भारतीय खिलाड़ियों के साथ 'लाइन क्रॉस' करेगा तो उसे जवाब मिलेगा. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच भिड़ंत हो गई थी. अब
1 days ago
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं. चोट इतनी गहरी थी कि उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक डराने वाली खबर सामने आई है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान हाथ में
1 days ago
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर अपने बल्ले का दम दिखाया है. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर फैन्स का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींच लिया है. गॉल के बाद श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी देवदत्त पडिक्कल ने फॉर्म को जारी रखते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. पडिक्कल ने 168 गेंदो में
1 days ago
टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड को करारी शिकस्त मिले. मौजूदा समीकरण को देखते हुए एक-एक गोल भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने या वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला कर सकता है.टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि
2 days ago
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल संग असिथा फर्नांडो की तीखी नोकझोंक हुई. यशस्वी जायसवाल को 45 रनों पर बोल्ड करने के बाद असिथा फर्नांडो के आक्रामक जश्न से माहौल गरमा गया. फिर जो कुछ हुआ, वो खेल भावना के खिलाफ था. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला खेला जा रहा
2 days ago
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को मात देकर WTC में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. इस दमदार परफॉर्मेंस से ऑस्ट्रेलिया ने खुद के साथ-साथ भारत के लिए भी आगे की राह आसान करने का काम किया है. WTC Points Table : मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. ऑस्ट्रेलियाई
2 days ago
चाइनामैन कुलदीप यादव वायरल बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं. इसके कारण कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. हालांकि कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतर सकते हैं. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त (रविवार) से
2 days ago
दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के 10 विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैके टेस्ट में बांग्लादेशी टीम को पारी और 51 रनों से हरा दिया. मुकाबला दो दिन के अंदर खत्म हुआ और मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी कर ली. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा एवं आखिरी मुकाबला मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला गया.
2 days ago
दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बल्ले से फीका रहा. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 8 रन बना सके. वैभव सूर्यवंशी अब मौका मिलने पर दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए दलीप ट्रॉफी का डेब्यू उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वैभव
2 days ago
लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठ रहे हैं. माइकल वॉन ने टीम को अपने करियर की सबसे डरी-सहमी पाकिस्तानी टीम बताया. रमीज राजा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि फैन्स का भरोसा टूट चुका है. अब लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के सामने वापसी की चुनौती है.लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड से पारी और 103 रन की हार के बाद
2 days ago
कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की नजरे हैं. वैसे गौतम गंभीर के बयान से इतना जरूर साफ है कि गॉल में सिर्फ एक विकेट के बावजूद टीम मैनेजमेंट का कुलदीप यादव भरोसा कायम है. कुलदीप यदि कोलंबो टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग-11क्या होगी, इस पर फैन्स की
2 days ago
मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से वापसी करके मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा होने से बचा लिया. अब दूसरे दिन का खेल मैच की दिशा को तय करेगा. पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और बल्लेबाजी करना आसान नहीं है.मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्थिति थोड़ी मजबूत है, लेकिन बांग्लादेश ने गेंद से
3 days ago
वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ा बयान दिया है. टी20 में बल्ले से जलवा बिखेरने वाले वैभव आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट के भी बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं. भारतीय टी20 टीम के लिए अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर लगातार दिग्गजों की नजरें बनी हुई है. बेहद कम उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल से फैन्स को अपना दीवाना
3 days ago
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में होना है, भारत ने गॉल टेस्ट में जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम अगर कोलंबो में जीतती है तो 3 साल बाद एक इतिहास बनेगा. कोलंबो के कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) ग्राउंड में जब रविवार (23 अगस्त) को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो टीम
3 days ago
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट हारने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने इस बार पहले दिन ही बांग्लादेश की हालत टाइट कर दी. बांग्लादेश की टीम इस टेस्ट में बेहद सस्ते में महज 64 रनों पर आउट हो गई.ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैके में शनिवार (22 अगस्त) से शुरू हुआ, पहला टेस्ट
3 days ago
तेज गेंदबाज केट क्रॉस मौजूदा इंग्लिश सीजन में लंकाशायर के लिए बाकी मुकाबले खेलेंगी. करीब दो दशक पहले जिस काउंटी से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ था, उसी के साथ खेलते हुए क्रॉस अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी अध्याय पूरा करेंगी. इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. 34 साल की क्रॉस मौजूदा इंग्लिश
3 days ago
मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह हावी कर दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पांच विकेट लेकर बांग्लादेश के बल्लेबाजी क्रम को तबाह करने के साथ-साथ डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया.मैके टेस्ट मैच में शुरुआती सेशन मिचेल स्टार्क के नाम रहा. स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने
3 days ago
तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी रही, जहां दोनों पारियों को मिलाकर टीम केवल 306 रन बना सकी. दूसरी ओर इंग्लैंड को दोबारा बल्लेबाजी करने की जरूरत तक नहीं पड़ी और उसने तीन दिन के अंदर मुकाबला जीत लिया.तीन मैचों की सीरीज में अब पाकिस्तानी टीम 0-1 से पीछे है. पहले टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी
3 days ago
भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को बराबरी हासिल करने के लिए हर हाल में जीत चाहिए. मेजबान टीम के सामने असली चुनौती भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच बनाने की नहीं, बल्कि ऐसा विकेट चुनने की है जिस पर उसके बल्लेबाजी क्रम की कमजोरियां उजागर ना हों.भारतीय टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का मौका है, जबकि श्रीलंका को
3 days ago
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो मैचों की सीरीज बचाने के लिए मेजबान टीम को कोलंबो टेस्ट जीतना ही होगा. इस अहम मुकाबले से पहले प्रमुख बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी ने श्रीलंका के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती बढ़ा दी है.गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. अब दो
4 days ago
भारत 17 साल बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की निगाहें घर में शानदार प्रदर्शन करना है. हालांकि पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी जैसे स्टार खिलाड़ी मेडल की रेस से बाहर हो चुके हैं. भारत की स्टार बैडमिंटन शटलर पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड बैडमिंटनशिप 2026 से बाहर हो गईं. नई दिल्ली के इंदिरा
4 days ago
गॉल टेस्ट के दौरान भारत के हेड कोच गौतम गंभीर और श्रीलंका के कोच गैरी कर्स्टन की मुलाकात चर्चा में रही. मैच के बाद कर्स्टन ने बताया कि दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई? भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैन्स का ध्यान अपनी
5 days ago
स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच लगातार जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. टीम ने 24 मुकाबले लगातार जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का 21 लगातार जीत का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. स्पेन ने यह कारनामा मेन्स टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल यूरोप क्वालिफायर्स के दौरान किया और लगातार जीत का सिलसिला जारी रखा है.स्पेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार
5 days ago
पाकिस्तान को 5-3 से रौंदकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड से भिड़ने की संभावना है. अगर यह मुकाबला तय होता है तो नीदरलैंड के गढ़ में भारत की कड़ी अग्निपरीक्षा होगी. चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सामने अब असली परीक्षा है. नए प्रारूप के दूसरे
5 days ago
गॉल में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर अपने 600वें टेस्ट को यादगार बना दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस जीत के नायक रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, जिन्होंने 10 विकेट झटके. सुथार के प्रदर्शन ने टीम में नंबर-8 तक बल्लेबाजी की गहराई की बहस को नया मोड़ दिया है. गॉल टेस्ट ने दिखाया कि एक विशेषज्ञ गेंदबाज की मैच जिताने वाली क्षमता कई बार
5 days ago
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराने के बाद विरोधी खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव जरूर किया, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक नीति क्रिकेट में पहले ही दिख चुकी है, हालांकि हॉकी इंडिया ने हाथ मिलाने पर कोई बैन नहीं लगाया
5 days ago
गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे. लेकिन बारिश के बीच मुकाबले को आगे बढ़ाने में पर्दे के पीछे काम करने वाले इन 130 लोगों की भूमिका भी कम अहम नहीं रही. ऋषभ पंत की इंस्टा स्टोरी ने मैदान के इन खास किरदारों की मेहनत को सामने ला दिया.गॉल टेस्ट के स्कोरकार्ड में खिलाड़ियों के रन, विकेट और रिकॉर्ड दर्ज रहेंगे.
5 days ago