“भारत उभरती हुई महाशक्ति…उसे रूस-चीन जैसा न माने”, फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने तारीफ के बांधे पुल

Posted By: Tarun Kumar Posted On: Sep 24, 2025Share Article

दुनियाभर के कई देशों के लीडर्स अक्सर ही भारत (India) की तारीफ करते हैं। अब फ़िनलैंड (Finland) के राष्ट्रपति एलेक्ज़ेंडर स्टब (Alexander Stubb) ने भी भारत की तारीफ के पुल बांध दिए हैं। स्टब ने हाल ही में भारत के बारे में बात करते हुए भारत को उभरती हुई महाशक्ति बताया है। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का दुनियाभर में प्रभाव तेज़ी से बढ़ रहा है। स्टब ने भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक प्रगति और वैश्विक मंच पर बढ़ती भूमिका की जमकर तारीफ की।

स्टब ने आगे कहा कि भारत को रूस और चीन जैसा नहीं मानना चाहिए। फिनलैंड के राष्ट्रपति के अनुसार भारत को इन दोनों देशों की श्रेणी में नहीं रखना चाहिए।

स्टब ने कहा कि पश्चिमी देशों को भारत से अपने संबंध मज़बूत करने चाहिए। पश्चिमी देशों के भारत के साथ काम करने में पश्चिमी देशों को फायदा होगा।

स्टब ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से यूक्रेन के हालात पर बात की है। फिनलैंड के राष्ट्रपति के अनुसार भारत का इसमें भू-राजनैतिक हित है, इसलिए भारत को शांति प्रयासों में शामिल करना होगा। भारत, रूस और यूक्रेन के बीच शांति में अहम भूमिका निभा सकता है।

Source: Patrika
Related Posts: Alexander Stubb, China, finland, India, India as superpower, international news, international news in hindi, Russia, World News, World news in hindi, भारत उभरती हुई ताकत

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.