भारत से मिली 3-0 की हार के बाद बौखलाया PCB, अब विदेशी लीग नहीं खेल पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी!

एशिया कप 2025 में भारत से मिली 3-0 की हार के बाद अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खुद को संभाल नहीं पाया है। पीसीबी को समझ नहीं आ रहा है कि टीम को फिर से जीत की पटरी पर लाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इस बीच पीसीबी ने बड़ा फरमान सुना दिया है। पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी अब विदेशी लीग में नहीं खेल पाएगा, ऐसा जान पड़ता है। फिलहाल पीसीबी ने अपने जिन खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की एनओसी जारी किया था, उसे रद कर दिया गया है।
पाकिस्तान भारत से लगातार दो मैच हारने के बाद भी बाकी कमजोर टीमों को हराकर फाइनल में भले ही पहुंच गया हो, लेकिन एशिया कप फाइनल में उसकी पोल फिर से खुल गई। पाकिस्तान को वहां भारत से 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने सामने आई हों और हार भारत से उसे मुंह की खानी पड़ी है। इस बीच एक नया फैसला पीसीबी ने लिया है।
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने उन सभी खिलाड़ियों की विदेशी लीग खेलने की अनुमति को रद कर दिया है, जिन्हें पहले ये परमीशन दी गई थी। पाकिस्तानी प्लेयर्स और उनके एजेंटों को इस बार की जानकारी एक नोटिस भेजकर दी गई है। ये फैसला अगले आदेश तक मान्य होगा। हालांकि ये फैसला क्यों लिया गया है, लेकिन एशिया कप के फाइनल में मिली हार के अगले ही दिन नोटिस जारी किया गया है, इसलिए माना जा रहा है कि टीम के एशिया कप में खराब प्रदर्शन को देखते हुए अब पीसीबी कुछ सख्त होने का मन बना रहा है।
पाकिस्तानी खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग के अलाव दुनिया में खेली जाने वाली कई लीग में हिस्सा लेते रहते हैं। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ी बिग बैश लीग का हिस्सा हैं, जो इसी साल दिसंबर में खेली जानी है। इतना ही नहीं आईएलटी20 लीग की तो नीलामी ही एक अक्टूबर यानी बुधवार को होनी है। पता चला है कि इस नीलामी के लिए पाकिस्तान के 16 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पीसीबी के इस फरमान के बाद भी क्या कोई टीम आईएलटी20 में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टीम में लेने का जोखिम उठाना पसंद करेंगे या फिर उन्हें अनदेखा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से बाल- बाल चूकी अमनजोत कौर, महिला वनडे विश्व कप में ऐसा करने वाली केवल दूसरी क्रिकेटर
एशिया कप ट्रॉफी को लेकर BCCI ने अपनाया सख्त रुख, अब ICC से होगी कंप्लेन
Source: IndiaTV
Related Posts: Babar Azam, Mohammad Rizwan, Fakhar Zaman, Saim Ayub, Shaheen Shah Afridi, PCB, PCB issues notice to Pakistani players, ILT20 League auction, Pakistan Cricket Board