IND-A vs AUS-A: भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार, तिलक वर्मा और रियान पराग की पारियों पर फिरा पानी

Posted By: Hari Ram Posted On: Oct 04, 2025Share Article

भारतीय-ए टीम ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। जहां दूसरे वनडे मैच में भारतीय-ए टीम को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 9 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत-ए की टीम 45.5 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। फिर बारिश के कारण मैच में तीन घंटे विलंब हुआ, जिससे ऑस्ट्रेलिया-ए को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 25 ओवर में 160 रन का लक्ष्य मिला। बारिश शुरू होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने 5.5 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 48 रन बनाए थे। खेल बहाल होने पर ऑस्ट्रेलिया ने टारगेट आसानी से चेज कर लिया।

इस मैच के लिए अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को भी शामिल किया था। लेकिन अभिषेक प्रभाव छोड़ने में नाकाम साबित हुए और जीरो रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने एक रन बनाया। कप्तान श्रेयस अय्यर भी खास कमाल नहीं दिखा पाए और 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे तिलक वर्मा ने दमदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 122 गेंदों में कुल 94 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। रियान पराग के बल्ले से 58 रन निकले। अंत मे हर्षित राणा ने 13 गेंदों में कुल 21 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे। लेकिन मैच हारने के साथ ही तिलक और रियान की पारियां बेकार चली गई हैं।

ऑस्ट्रेलियाई-ए टीम के लिए मैकेंजी हार्वे (49 गेंद में नाबाद 70 रन) और कूपर कोनोली (31 गेंद में 50 रन) ने दमदार पारियां खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। जैक फ्रेसर मैकगर्क ने 20 गेंद में 36 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया-ए ने 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए एकमात्र विकेट निशांत संधू ने हासिल किया।

दूसरे वनडे में जीत दर्ज करते ही ऑस्ट्रेलियाई-ए टीम ने सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। पहले वनडे मैच में भारत ने 171 रनों से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 5 अक्टूबर को कानपुर के मैदान पर खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें:

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्तों ने मचाया कोहराम, दो विदेशी कोचों को काटा; पैर से निकला खून

रजत पाटीदार अचानक बन गए कप्तान, सेलेक्टर्स ने स्क्वाड के लिए कुल इतने प्लेयर्स को दिया मौका

Source: IndiaTV
Related Posts: india-a vs australia-a, ind-a vs aus-a, ind vs aus, india vs australia, india a cricket team, tilak varma, riyan parag, cricket news, sports news, indian cricket team

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.