20 साल की लड़की को हेयर कलर कराना पड़ा भारी... किडनी में आई सूजन, आप जरूर रखें ये सावधानी

हेयर कलर कराने के कारण चीन की 20 साल की लड़की को किडनी से संबंधित बीमारी हो गई. डॉक्टर ने बताया है कि ऐसा क्यों हुआ और हेयर कलर कराते समय कौन सी सावधानी रखनी चाहिए.

आज के समय में हर कोई अपने फेवरेट सेलेब्रिटी की तरह अपना लुक रखना चाहता है या फिर उसकी तरह दिखने के लिए उनके फैशन या ब्यूटी टिप्स फॉलो करता है. चीन में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें 20 साल की एक लड़की को अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की तरह दिखना इतना भारी पड़ गया कि उसे किडनी से संबंधित बीमारी हो गई है. जब लड़की को समस्याएं होने लगीं तो वह हॉस्पिटल पहुंची और जांच में पता चला कि उसकी किडनी में सूजन आ गई है.

क्या था पूरा मामला?

HUA नाम की 20 साल की लड़की हर महीने अपने पसंदीदा स्टार की तरह अपने बालों में कलर कराने के लिए सैलून जाती थी और अपने बाल उसी रंग में कलर कराती थी जिसमें उसका फेवरेट स्टार कराता था. कुछ समय बाद लड़की को पेट और ज्वाइंट्स में दर्द और पैरों पर लाल निशान की शिकायत होने लगी. जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो पता चला कि उसे किडनी में सूजन है जिसे किडनी इंफ्लेमेशन कहा जाता है.

हेयर कलर से कैसे हुई प्रॉब्लम?

झेंगझोउ पीपुल्स हॉस्पिटल के डॉक्टर ताओ चेनीयांग ने इंटरव्यू के दौरान बताया, अक्सर बाल कलर करने से स्कैल्प के माध्यम से शरीर में जहरीले तत्व का जमना शुरू हो जाता है जो फेफड़ों-किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं. मार्केट में कई ऐसे कलर या डाई भी मौजूद हैं जिनमें सीसा (lead) और पारा (mercury) जैसे खतरनाक तत्व पाए जाते हैं.

हालांकि, लड़की ने किसी भी स्टार का नाम तो नहीं बताया है लेकिन वो किसी कोरियरन पॉप स्टार से संबंधित हो सकता क्योंकि वे लोग अक्सर लुक्स और प्रमोशन के लिए अपने बालों का रंग बदलते रहते हैं.

पहले भी आ चुके हैं मामले

अमेरिका में भी पूर्व हेयरस्टाइलिस्ट हेक्टर कॉर्वेरा ने 2025 की शुरुआत में 10 कंपनियों के खिलाफ लॉस एंजेलिस में मुकदमा दायर किया था. उनका दावा है कि उन्हें ब्लैडर कैंसर हुआ क्योंकि वे हेयर डाई में कार्सिनोजेनिक (कैंसर पैदा करने वाले) केमिकल्स के संपर्क में रहे. जब उनसे डॉक्टर ने पूछा कि आप क्या काम करते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं हेयरड्रेसर हूं तो उन्होंने भी हेयर कलर्स की ओर इशारा किया था.

उन्होंने मुकदमे में दावा किया था कि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स के रिसर्च और पैकेजिंग में लापरवाही बरती और यूजर्स को इसके खतरों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी.

हेयर डाई कराते समय ध्यान रखें ये बातें

Source: AajTak
Related Posts: hair colour, hair dye, cancer, hair color cancer, hair dye cancer, cancer news, hair colour side effects, hair dye side effects

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.