आजकल बच्चों में हृदय रोग (हार्ट डिज़ीज़) की समस्या तेज़ी से बढ़ रही है। पहले जो बीमारियाँ केवल बड़ों में देखने को मिलती थीं, अब वे छोटे बच्चों में भी दिखाई देने लगी हैं। पीएसआरआई अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार कार्डियोलॉजी डॉ.रवि प्रकाश, कहते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है मोटापा, जो असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधि की कमी से बढ़ रहा है। जंक फूड, शुगर वाली चीज़ें, और लंबे समय तक स्क्रीन देखने की आदतें बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा रही हैं।
मोटापा शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाता है, जिससे ब्लड वेसल्स सख्त हो जाती हैं और दिल पर ज़्यादा दबाव पड़ता है। लंबे समय में यह उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर स्थितियों का कारण बन सकता है। इसलिए माता-पिता को बच्चों के खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
बच्चों को हेल्दी रखने के लिए संतुलित आहार देना बहुत ज़रूरी है। रोज़ाना के भोजन में फल, हरी सब्ज़ियाँ, साबुत अनाज, दालें और दूध से बनी चीज़ें शामिल करें। बाहर के तले-भुने और पैक्ड फूड से जितना हो सके बचाएँ। नाश्ते में ओट्स, पोहा, उपमा, या फलों का शेक जैसी पौष्टिक चीज़ें दें। दिनभर में पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें।
बच्चों को रोज़ाना कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए, जैसे साइकिल चलाना, दौड़ना या आउटडोर गेम्स खेलना। इससे उनका वजन नियंत्रित रहता है और दिल मज़बूत बनता है। माता-पिता को खुद भी स्वस्थ खानपान अपनाकर बच्चों के लिए उदाहरण बनना चाहिए। समय पर सही आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद से बच्चों का हृदय स्वस्थ रह सकता है और भविष्य में हार्ट की बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
कहीं शरीर में बढ़ तो नहीं रहा है कोलेस्ट्रॉल का स्तर, किन लक्षणों के दिखाई देने पर हो जाना चाहिए सावधान?
कितना खतरनाक हो सकता है डायबिटीज का टाइप 1.5? स्वामी रामदेव के आयुर्वेदिक उपायों से कंट्रोल में रहेगी शुगर
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए, सुबह-सुबह खाली पेट खाएं इस सब्जी के बीज, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Source: IndiaTV
Related Posts: How does childhood obesity affect children, obesity increase heart disease, What is the most common cause of heart failure in children मोटापा बढ़ने से दिल की बीमारी क्यों बढ़ती है