आर्यन खान से पहले एक और स्टारकिड ने दिखाई थी बॉलीवुड की हकीकत, आज सुपरस्टार है फिल्म का लीड हीरो

Posted By: Hari Ram Posted On: Sep 21, 2025Share Article

बीते दिनों आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज हुई और खूब सुर्खियां बटोरती रहीं। चर्चा इस बात की भी रही कि एक स्टारकिड ने अपने नजरिए से फिल्मी दुनिया की कहानी बताई और लोगों को भी काफी-कुछ नया देखने को मिला। लेकिन आर्यन खान पहले स्टारकिड नहीं हैं जिन्होंने फिल्मों की रंगीन दुनिया की सैर कराई हो। इससे पहले एक और स्टारकि भाई-बहन की जोड़ी ने फिल्मी दुनिया की रंगत दिखाई थी। साल 2009 में आई ये फिल्म आज भी एक बेहतरीन कहानी मानी जाती है। फिल्म का नाम है लक बाइ चांस और इसे डायरेक्टर किया था जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर ने। फिल्म में जोया के भाई फरहान अख्तर ने ही लीड रोल निभाया था। आज फरहान अख्तर भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं और कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लक बाइ चांस' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में फरहान अख्तर ने लीड रोल निभाया था। साथ ही कोंकणा सेन शर्मा और ऋषि कपूर भी अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक लड़के विक्रम जय सिंह की है जो अपने पिता का बिजनेस दिल्ली में छोड़कर मुंबई हीरो बनने के लिए जाता है। यहां उसकी स्ट्रगलिंग शुरू होती है और फिल्मी दुनिया की परतें सामने आने लगती हैं। वहां किस तरह काम होता है और पर्दे के पीछे के फैसलों में कितनी जिंदगी झूलती हैं। इसी की कहानी दिखाते आगे बढ़ती है और एक फरहान अख्तर कैसे एक आउटसाइडर होने के बाद भी बॉलीवुड में हीरो बन जाता है। इसमें भी बॉलीवुड के कई सितारों को कास्ट किया गया था और दर्जनों कैमियो भी देखने को मिले थे।

अब इसी तरह की कहानी दिखाने के लिए शाहरुख खान के लाडले और बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टारकिड आर्यन खान अपनी सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड लाए हैं। बीते दिनों ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है और इसकी काफी तारीफ भी हो रही है। बतौर डायरेक्टर आर्यन खान का ये डेब्यू प्रोजेक्ट था। सीरीज में राघव जुयाल के किरदार को भी काफी पसंद किया गया है। साथ ही इसमें भी बॉलीवुड के कई दिग्गजों का कैमियो भी कराया गया है।

Source: IndiaTV
Related Posts: luck by chance, luck by chance film, luck by chance film Samachar today, luck by chance before bads of Bollywood, luck by chance shows real Bollywood

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.