Arattai धड़ाधड़ डाउनलोड, उधर WhatsApp के बीटा वर्जन में ये परेशानी

Arattai धड़ाधड़ डाउनलोड, उधर WhatsApp के बीटा वर्जन में ये परेशानी, यूजर्स से बोले- न करें अपडेट
WhatsApp यूजर्स के एक बीटा वर्जन को इंस्टॉल ना करने की सलाह दी है. ये जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetainfo ने पोस्ट करके दी है. पोस्ट में बताया कि कई लोगों के मैसेज डिसअपीयर हो रहे हैं. ये समस्या ऐसे समय सामने आई है जब भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai की पॉपुलैरिटी में इजाफा हो रहा है.
मैसेजिंग ऐप Arattai आजकल चर्चा में है. इस स्वदेशी ऐप का मुकाबला विदेशी ऐप WhatsApp से है. जहां आजकल Arattai डाउनलोडिंग में नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है. वहीं यूजर्स से WhatsApp का एक वर्जन इंस्टॉल ना करने को कहा है.
दरअसल, WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetainfo ने पोस्ट करके बताया है कि ये वर्जन इंस्टॉल ना करें, जिसके बाद कई यूजर्स ने रिपोर्ट की है कि उनके मैसेज डिसअपीयर हो रहे हैं. हालांकि ये हो सकता है कि UI Bug हो, जो मैसेज को डिस्प्ले होने से रोक रहा हो.
साथ ही पोस्ट में बताया है कि अगर आप ये वर्जन पहले अपडेट कर चुके हैं और आपके मैसेज नहीं दिखाई दे रहे हैं. इसके लिए जल्द ही एक नया अपडेट जारी किया जाएगा.
WABetaInfo का पोस्ट
Do not install this version. Some users have reported that their messages disappeared. However, this may be a UI bug that prevents messages from being displayed.
If you've already updated and your messages are not visible, please wait for the next update. https://t.co/JTUXBxpkaD
देसी मैसेजिंग ऐप Arattai बना नंबर-1
Arattai अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट करके पहले ही बता चुका है कि वह ऐप स्टोर पर सोशल नेटवर्किंग कैटेगरी में पहले नंबर-1 पहुंच गया है. एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर इसे पहले ही काफी पसंद किया जा रहा है. इस ऐप को जोहो कॉर्पोरेशन ने डेवलप किया है.
यह भी पढ़ें: Arattai में जल्द मिलेगा UPI सपोर्ट, श्रीधर वेम्बू ने किया पोस्ट, मिलते हैं कई टॉप फीचर्स
काफी कुछ WhatsApp जैसा
Arattai मैसेजिंग ऐप में कई फीचर्स हैं, जो पहले आप व्हाट्सऐप में भी कई बार देखे जा चुके हैं. इसमें मैसेजिंग,कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग जैसी सुविधा मिलती है. हालांकि कलर थीम आदि आपको Arattai की थोड़ी कमजोर नजर आ सकती हैं. आने वाले दिनों में इसमें कई और अपडेट मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Arattai पर किए गए आपके पर्सनल चैट्स कंपनी पढ़ सकती है? हैकिंग का भी खतरा
Arattai में मिलता है मीटिंग का ऑप्शन
Arattai मैसेजिंग ऐप के अंदर का एक खास मीटिंग का ऑप्शन मिलता है. इसकी मदद से आप मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं और मौजूदा मीटिंग को जॉइन भी कर सकते हैं. यहां यूजर्स अपनी अपकमिंग मीटिंग को देख भी सकेंगे.
Source: AajTak
Related Posts: Arattai, WhatsApp, Arattai vs WhatsApp, Arattai ऐप डाउनलोड, WhatsApp में परेशानी, Arattai ऐप भारत, WhatsApp यूजर्स शिकायत, What is Arattai,