America Shutdown: अमेरिका में शटडाउन लागू, जानें क्या है इसका मतलब और किस तरह के काम होंगे प्रभावित?

Posted By: Hari Ram Posted On: Oct 01, 2025Share Article

America Government Shutdown: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी समय के मुताबिक आधी रात से शटडाउन लागू हो गया है। ट्रंप की पार्टी को सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने के लिए कम से कम 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन सिर्फ 55 वोट ही जुट पाए। ऐसे में यह प्रस्ताव गिर गया है जो ट्रंप के लिए असहज स्थिति है। ट्रंप प्रशासन के पास अब जरूरी फंडिंग नहीं होगी जिसका साफ मतलब है कि कई संघीय कामकाज रुक सकते हैं। अमेरिकी कानून के तहत जब तक बजट या अस्थायी फंडिंग बिल पास नहीं होता, तब तक 'गैर-जरूरी' सरकारी विभागों और सेवाओं को बंद करना पड़ता है। इस स्थिति को ही शटडाउन कहा जाता है।

सरकारी शटडाउन तब होता है जब वार्षिक व्यय विधेयकों पर सहमत नहीं हो पाती है। अमेरिकी सरकार के अलग-अलग विभागों को चलाने के लिए भारी मात्रा में फंड की जरूरत होती है। इसके लिए संसद (कांग्रेस) से बजट या फंडिंग बिल पारित कराना जरूरी होता है। लेकिन, जब राजनीतिक मतभेद या गतिरोध की वजह से फंडिंग बिल पारित नहीं हो पाता, तो सरकार के पास कानूनी रूप से खर्च करने के लिए फंड नहीं बचता। ऐसी स्थिति में अमेरिकी सरकार को अपनी गैर-जरूरी सेवाएं बंद करनी पड़ती हैं, जिसे सरकारी शटडाउन कहा जाता है।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, सात साल बाद यह पहला मौका होगा, जब फंड की कमी की वजह से अमेरिका में कई सेवाएं प्रभावित होंगी। 2018 में ट्रंप के पिछले कार्यकाल के दौरान शटडाउन 34 दिनों तक चला था। इस बार खतरा और गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि ट्रंप इसकी आड़ में लाखों कर्मचारियों की छंटनी और कई अहम योजनाओं को बंद करने की तैयारी कर सकते हैं। शटडाउन से ठीक पहले उन्होंने इसके संकेत भी दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें:

Philippines Earthquake: फिलीपींस में भूकंप ने मचाई तबाही, 31 लोगों की मौत; कई घायल

Source: IndiaTV
Related Posts: Donald trump government shutdown, America Government Shutdown, Donald trump, America, world news, अमेरिका शटडाउन, डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.