अक्टूबर में होगा बम्पर एंटरटेनमेंट, त्योहारों के महीने में सिनेमाघरों में फिल्मी जश्न

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Sep 30, 2025Share Article

अक्टूबर के महीने में जहां एक दशहरा से लेकर दिवाली और छठ महापर्व की धूम रहने वाली है, वहीं त्योहारों के इस मौसम में सिनेमाघरों में भी काफी रौनक देखने को मिलेगी। इस महीने बॉलीवुड, हॉलीवुड और रीजनल फिल्मों की भरमार है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने को तैयार हैं। महीने की शुरुआत जहां ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' और वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की 'सनी संसकारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्मों से हो रही है, वहीं स्त्री हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज की नई फिल्म 'थामा' भी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा भी अक्तूबर के महीने में कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली है। ये महीना पूरी तरह से कंटेट को समर्पित है। आइए, नजर डालते हैं अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाली 10 प्रमुख फिल्मों पर-

रिलीज डेट – 2 अक्टूबर 2025

ऋषभ शेट्टी की पीरियड माइथोलॉजिकल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' अक्टूबर महीने की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। मूल रूप से कन्नड़ में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में पैन इंडिया स्तर पर रिलीज की जा रही है। यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' का प्रीक्वल है। इस बार भी निर्देशन, लेखन और मुख्य अभिनय तीनों की जिम्मेदारी ऋषभ शेट्टी ने खुद निभाई है। उनके साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और प्रमोद शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रिलीज डेट - 2 अक्टूबर 2025
शशांक खेतान द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल नजर आएंगे। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी एक लव रेक्टेंगल पर आधारित है। फिल्म के गाने 'बिजुरिया' का रीमेक और 'पनवाडी' पहले ही वायरल हो चुके हैं।

रिलीज डेट - 3 अक्टूबर 2025
बेनी सफी द्वारा निर्देशित यह हॉलीवुड स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म MMA फाइटर मार्क केर के जीवन पर आधारित है। इसमें ड्वेन जॉनसन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि एमिली ब्लंट उनकी पत्नी डॉन स्टेपल्स के किरदार में हैं। यह फिल्म 2002 की डॉक्यूमेंट्री द स्मैशिंग मशीन: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ एक्सट्रीम फाइटर मार्क केर पर आधारित है।

रिलीज डेट - 10 अक्टूबर 2025
अनुष्मान झा के निर्देशन में बनी यह डेब्यू फिल्म एक कॉमेडी-थ्रिलर है। इसमें रसिका दुग्गल, अर्जुन माथुर, परेश पाहुजा और जोहा रहमान मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जो एक डिनर पार्टी के दौरान ऐसे रहस्य से रूबरू होते हैं जो उनकी जिंदगी बदल देता है।

रिलीज डेट - 15 अक्टूबर 2025
राज और डीके के निर्देशन में बनी इस जॉम्बी-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। पहली फिल्म 2013 में आई थी और काफी पसंद की गई थी। इस बार फिल्म में सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास, राधिका मदान और फहीम फाजली नजर आएंगे।

रिलीज डेट - 16 अक्टूबर 2025
अकशादिया लामा के निर्देशन में बनी इस फैमिली ड्रामा फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा जैसे कलाकार हैं। फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों में आने वाले टकराव की कहानी कहती है।

रिलीज डेट - 21 अक्टूबर 2025
यह मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंज्या' और 'स्त्री 2' आ चुकी हैं। 'थामा' का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल लीड रोल में हैं। वरुण धवन का कैमियो भी है, वहीं मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही डांस नंबर में नजर आएंगी।

रिलीज डेट - 21 अक्टूबर 2025
मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। फिल्म की टक्कर 'थामा' से होगी।

रिलीज डेट - 31 अक्टूबर 2025
यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है जिसे तुषार अमरीश गोयल ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमित दास और स्नेहा वाघ प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ताजमहल से जुड़े विवादास्पद सवालों पर आधारित है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतकर सुर्खियां बटोरी हैं।

रिलीज डेट - 31 अक्टूबर 2025
यह एक एक्शन-एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे रजनीश ठाकुर और अभिषेक राज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा, अनंत विजय जोशी, हर्ष मायर और नायरा बनर्जी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या राय, एक नमस्ते से मोह लिए दिल, अदाओं पर मिटे फैंस, बोले- क्वीन का कोई तोड़ नहीं

ग्लैमरस डीवा बनीं ऐश्वर्या राय, आराध्या भी नहीं रहीं पीछे, हाई बूट्सू-लेदर जैकेट में दिखाया राइडर वाला स्वैग

Source: IndiaTV
Related Posts: october 2025 movie releases, october movie releases 2025, october movie where to watch, diwali movie release, dussera movie release, kantara chapter 1 release date

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.