Bigg Boss 19: अजय देवगन के 'पहला तू' हुक स्टेप पर काजोल और सलमान खान ने किया डांस, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

भारत का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने जबरदस्त नाटक और ड्रामे से लेकर लगातार हो रहे झगड़े दर्शकों को बांधे हुए है। खैर, 21 सितंबर के वीकेंड का वार का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें काजोल और जीशु सेनगुप्ता अपनी सीरीज द ट्रायल सीजन 2 का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं जो अपनी मजेदार बातों से शो की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। सलमान खान के साथ एक मजेदार बातचीत के दौरान काजोल फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के गाने 'पहला तू' में अपने पति अजय देवगन के मजेदार डांस स्टेप का मजाक उड़ाती हैं। साथ ही सलमान खान संग इस सॉन्ग का हुक स्टेप करती हुए दिखीं।
वीकेंड का वार के दौरान काजोल और जीशु सेनगुप्ता का सलमान खान शो में बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत करते हैं। जीशु, सलमान और काजोल से प्यार किया तो डरना क्या के कुछ यादगार पलों को फिर से रीक्रिएट करने की रिक्वेस्ट करते हैं। काजोल आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही खास पल है। बस अपनी टी-शर्ट उतार दो।'
अपनी हल्की-फुल्की बातचीत के दौरान सलमान, काजोल से उनके पति अजय देवगन की नकल करने का कहते हैं। काजोल मजाक में कहती हैं, 'क्या 1, 2, 3, 4?' उनके इस जवाब पर जीशु और सलमान हंसी से लोटपोट हो जाते हैं। बाद में वे अपने गाने 'प्यार किया तो डरना क्या' पर थिरकते नजर आते हैं। डांस करने के बाद काजोल ने प्रशंसकों को घर पर ऐसा न करने की सलाह दी। साथ ही मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने की सलाह दी।
काजोल और सलमान खान ने साथ में तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिसमें 'करण अर्जुन', 'प्यार किया तो डरना क्या' और 'कुछ कुछ होता है' शामिल है। ट्रायल सीजन 2 की बात करें तो इस वेब सीरीज को मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं, लेकिन काजोल की वजह से इस सीरीज को देखा जा सकता है। इसमें अली खान, शीबा चड्ढा, करणवीर शर्मा, कुब्रा सैत जैसे सितारे भी है।
ये भी पढ़ें-
Bigg Boss 19: बसीर-गौरव ने घर में किया हंगामा, अभिषेक के कैप्टन बनाते ही बदले अशनूर के तेवर
Bigg Boss 19: अमाल के बाद ये कंटेस्टेंट बना नया कैप्टन, सत्ता पलटते ही घरवालों की बढ़ी टेंशन
Source: IndiaTV
Related Posts: Ajay Devgn, alyy khan, Bigg Boss, Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 promo, Bollywood news, darna kya, Gaurav Khanna, hota hai, Jisshu Sengupta, Kajol, Karan Arjun, Karanvir Sharma