Advance Agrolife IPO का क्रेज बरकरार! 56.85 गुना ज्यादा हुआ सब्सक्राइब, GMP में आया जबरदस्त उछाल

Posted By: Hemant Kumar Posted On: Oct 04, 2025Share Article

शेयर बाजार में इस समय अगर किसी IPO की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है Advance Agrolife Ltd का। इन्वेस्टर्स में इस आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया और यही वजह रही कि इसके बंद होने तक यह 56.85 गुना सब्सक्राइब हो गया। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी कंपनी के शेयरों की जोरदार मांग बनी हुई है, जिससे इन्वेस्टर्स की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, एडवांस एग्रो लाइफ के आईपीओ को 76,80,36,900 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर में केवल 1,35,09,004 शेयर ही उपलब्ध थे। यानी इन्वेस्टर्स की डिमांड ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा उड़ान भरी।

कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू था, जिसके तहत 1.93 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए गए। इस तरह कंपनी ने कुल 193 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा था।

IPO से जुटाई गई रकम में से करीब 135 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बाकी राशि का इस्तेमाल जनरल कॉर्पोरेट पर्पस के लिए किया जाएगा।

इस IPO का Grey Market Premium (GMP) भी इन्वेस्टर्स के उत्साह को दर्शाता है। 3 अक्टूबर तक GMP 14.5 रुपये पर था, जिसका मतलब है कि शेयर का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस Rs 114.5 हो सकता है, यानी IPO की ऊपरी कीमत Rs 100 से लगभग 14.5% ज्यादा।

जयपुर स्थित Advance Agrolife Ltd एग्रोकेमिकल सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में से एक है। यह कंपनी किसानों के लिए कीटनाशक (Insecticides), खरपतवार नाशक (Herbicides), फफूंदनाशी (Fungicides) और पौधों की ग्रोथ बढ़ाने वाले रेगुलेटर्स (PGRs) जैसे उत्पाद बनाती है। इसके अलावा यह माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स और बायो-फर्टिलाइजर्स भी तैयार करती है।

Source: IndiaTV
Related Posts: Advance Agrolife Ltd, Advance Agrolife Ltd IPO, Upcoming IPO, Advance Agrolife IPO, Advance Agrolife IPO GMC,

Comment on Post

Leave a comment

If you have a News Orbit 360 user account, your address will be used to display your profile picture.