कर्नाटक के मांड्या में भीख मांगकर गुजारा करने वाली बुजुर्ग महिला हूर उन्निसा की मौत के बाद उनके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिला. स्थानीय लोगों को घर में 30 से अधिक बैग मिले, जिनमें नकदी भरी थी. कर्नाटक के मांड्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके किराए के घर से कथित तौर पर 30 लाख रुपये से ज्यादा नकद मिलने का मामला सामने
जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी मिली है. इस धमकी भरे पत्र के बाद 'ऑल PM पैकेज एम्पलॉइज़ फोरम कश्मीर' की ओर से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है. जम्मू कश्मीर में फिर एक बार कश्मीरी पंडितों को धमकी भरा पत्र मिलने का मामला सामने आया है. अगस्त के पहले हफ्ते के बाद अब फिर एक बार धमकी भरा पत्र जारी किया गया. इन पत्रों में
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दावे पर सरकार के सूत्रों का कहना है कि VVIP के दौरे से पहले नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यवस्था पर चर्चा करना सामान्य प्रक्रिया है. रविवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया था कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत की ओर से कहा गया था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की डेडलाइन दी है और कहा है कि इन्हें ड्रोन जैसी उड़ान मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जबकि सैन्य सूत्र खुद पतंगों में कोई संदिग्ध सामान न मिलने की बात कह रहे हैं, हमास ने इसे हमले तेज करने का बहाना और बच्चों को धमकाने वाला कदम बताया.गाजा में बच्चों की पतंगों को लेकर इजरायल ने हमास को 3 दिन की
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं. सालाना 2.5 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों को पोंगल 2027 से हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर मिलेंगे. सरकार ने 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है. इसके अलावा महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया है.तमिलनाडु विधानसभा
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी ने एक बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति का अस्पताल में इलाज जारी है. राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 1 थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. ग्रेटर कैलाश में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग दंपति को टक्कर मार दी. हादसे में 71 वर्षीय
सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने अपनी 'रेड लाइन' साफ कर दी है. दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद बैकडोर बातचीत जारी है. इजरायल ने कहा है कि वह तुर्की को दुश्मन नहीं बनाना चाहता, लेकिन एयर डिफेंस, ड्रोन और मिसाइलों की तैनाती होने पर कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा.सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी को लेकर इजरायल ने
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि फ्रांस में G7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में भारत पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं चाहता था. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि फ्रांस में G7 समिट के दौरान भारत ने खास तौर पर अमेरिका से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी
संघ के 100 साल: 'आदरणीय शास्त्री जी...', वो चिट्ठी जो रज्जू भैया ने बापू की हत्या के बाद जेल से लिखी

संघ के 100 साल: 'आदरणीय शास्त्री जी...', 1948 की वो चिट्ठी जो रज्जू भैया ने बापू की हत्या के बाद जेल से लिखी
रज्जू भैया जो खुद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर का पद छोड़कर संघ के प्रचारक बने थे, ने एक ऐसा लेख लिखा जो इतने तथ्यों व तर्कों के साथ लिखा गया है कि ये एक दस्तावेज बन गया है. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है उसी पत्र की कहानी.
जब भी आप RSS से जुड़ेंगे या उसके बारे में लिखेंगे, पढ़ेंगे, चर्चा करेंगे तो दो बातों से आपको वास्ता जरूर ही पड़ेगा, एक बात संघ के इतिहास का बड़ा अध्याय है और दूसरा संघ की कोर विचारधारा से जुड़ा है. इतिहास से जुड़ा ये पन्ना है गांधीजी की हत्या का, संघ पर हत्या का आरोप लगाकर प्रतिबंध लगा दिया, तब के सरसंघचालक गुरु गोलवलकर को समेत तमाम दिग्गज संघ स्वयंसेवकों को गिरफ्तार कर लिया. संघ पर प्रतिबंध का ये पहला मामला था, जो आजाद भारत सरकार ने लगाया था और उस वक्त चूंकि केन्द्र में गृहमंत्री सरदार पटेल थे, सो प्रतिंबध हटने के बावजूद, संघ पर से हत्या के आरोप झूठे साबित होने के बावजूद संघ पर से ये ठप्पा नहीं हटा है कि ये प्रतिबंध सरदार पटेल ने लगाया था. उस वक्त उत्तर प्रदेश में गृहमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे और बाद में संघ के चौथे सरसंघचालक बने प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया उन दिनों नैनी जेल में बंद थे. वहीं से उन्होंने 7 जुलाई 1948 को जो पत्र शास्त्रीजी को लिखा था, वो बाद में काफी अहम बन गया. गांधी हत्या से जुड़े कई सारे तथ्यों पर ये पत्र प्रकाश डालता है.
ये पत्र जितने तथ्य देता है, उन तथ्यों के आधार पर उतने ही तर्क भी देता है कि 'आखिर जब गांधीजी और डॉ आम्बेडकर को शाखाओं में, कार्यक्रमों में आने में दिक्कत नहीं थी, आप सबको क्यों हो गई है? साथ ही इसमें ये भी बताया कि देश पर संकट के समय कोई खड़ा हो ना हो संघ का स्वयंसेवक जरूर खड़ा होगा और आज उन्हीं स्वयंसेवकों के घर जलाए जा रहे हैं, कोई रोकने वाला भी नहीं. ज्यादातर को जेलों में डाल दिया गया है.'
दूसरा मामला संघ और उसके सहयोगी संगठनों की भारत की प्रशंसा, उसको फिर से विश्वगुरू होने के दावों आदि को लेकर बड़ा अहम है. चूंकि विदेशी आक्रांताओं ने हमारे सारे ग्रंथों को जला दिया, जो थोड़े बहुत मिले भी, उन पर संदेह है कि वो एजेंडे की मिलावट के साथ हेराफेरी करने के बाद सहेजे गए हैं औऱ उन ग्रंथों के आधार पर जो इतिहास लिखा गया, वो भारत के आत्मविश्वास को डिगाने वाला है. जिस भारत भूमि के सबसे प्रांचीन ग्रंथ ऋग्वेद की ऋचाओं को महिला ऋषियों ने रचा हो, वो ये मान ही नहीं सकते थे कि वेदों को सुनने पर महिलाओं के शीशे में कानों में पिघला शीशा डालने का दंड था. जिस देश ने लोकतंत्र और स्वयंवर व स्त्री धन जैसे महिला अधिकारों को जन्म दिया हो, वो महिला विरोधी कैसे हो सकता है? जहां रामायण, महाभारत, गीता जैसे पवित्र गंथ दलितों ने रचे हों, वहां उनको शिक्षा से कैसे रोका जा सकता है?
उसमें भी हर भारतीय को ये आश्चर्य होता है कि सारे आविष्कार पश्चिम में ही हुए तो भारत कैसे विश्व गुरु हुआ? आजादी के बाद की कई पीढ़ियों ने तो मान लिया था कि भारत में कभी कोई वैज्ञानिक प्रेरणा थी ही नहीं बल्कि ये तो सपेरों औऱ गोली-चूरन वाले वैद्यों का देश था. तब रज्जू भैया जो खुद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के प्रोफेसर का पद छोड़कर संघ के प्रचारक बने थे, ने एक ऐसा लेख लिखा, जो इतने तथ्यों व तर्कों के साथ लिखा गया है कि युवा पीढ़ी को निश्चित ही अपने देश पर गर्व होगा.
इस लेख में आप शास्त्रीजी को लिखा गया रज्जू भैया का पत्र पढ़िए, हालांकि हमने पत्र को उसी भाषा में यहां प्रस्तुत नहीं किया, जैसा उन्होंने लिखा था, बल्कि भाषा को सरल करते हुए उस खंडों में बांटकर सरल शब्दों में लिखा है ताकि आपको उस पत्र का एक एक मुद्दा आसानी से समझ आ सके
नैनी जेल से 1948 में रज्जू भैया द्वारा शास्त्रीजी को लिखा गया पत्र
आदरणीय शास्त्री जी, मैं कई दिनों से अनेक मुद्दों पर स्पष्टीकरण चाहता था, पर अब तक ऐसा नहीं कर सका. कुछ दिन पहले मैं अपनी बीमारी के कारण पैरोल पर लखनऊ गया था. मुझे आपसे मिलने की तीव्र इच्छा हुई और मैंने प्रयास भी किया. लेकिन आप वहां नहीं थे, और संभव है कि आप मुझसे मिलने के लिए राज़ी न हुए हों, हालांकि मुझे आपसे इसकी अपेक्षा भी नहीं थी. अब माहौल कुछ शांत हो गया है और स्पष्टता आ गई है, इसलिए कई बातों पर शांति से विचार करना संभव है. यही कारण है कि मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूँ. कारण केवल यह नहीं है कि आप गृह मंत्री हैं, बल्कि इसलिए भी है कि मेरे मन में आपके प्रति स्वाभाविक आदर है; दूसरा, आप अपनी संतुलित बुद्धि के लिए प्रसिद्ध हैं. ऐसा ही हो. न केवल आप, बल्कि पूरा समाज अब स्पष्ट रूप से जानता है कि संघ संगठन का राष्ट्रपिता की अमानवीय हत्या से कोई संबंध नहीं था.
‘गांधीजी की आलोचना तो कांग्रेसी भी करते थे'
पहली बात, कोई स्वयंसेवक ऐसे जघन्य, घृणित अपराध को करने की कल्पना भी नहीं कर सकता. दूसरी बात, हिंदू समाज के मुकुट, उस महान आत्मा के बारे में ऐसा विचार सोचना भी असंभव था, जिनकी वजह से दुनिया के सामने हमारी छवि बुलंद हुई. यह बिल्कुल सच है कि लोग बापू की आलोचना करते थे और उनकी नीतियों पर कई बार असंतोष भी जताते थे. लेकिन क्या हम अपने माता-पिता के विचारों से असहमत नहीं होते? क्या हम उनकी आलोचना नहीं करते? लेकिन कोई यह नहीं सोचता कि माता-पिता के खिलाफ ऐसा कदम उठाया जा सकता है. क्या यह सच नहीं है कि आदरणीय टंडन जी उनकी हिंदुस्तानी नीति से खुश नहीं थे? क्या श्री चंद्रभान गुप्त ने राशन नीति पर उनकी आलोचना नहीं की थी? क्या पंडित जवाहरलाल जी और पटेल जी ने कई बार अपनी असहमति नहीं जताई थी? लेकिन नहीं; सिर्फ हमें ही इस तरह से आंका गया कि यह झूठा प्रचार किया गया कि हम बापू की तस्वीर का भी अपमान करते हैं. इतना ही नहीं, बल्कि हम उस पर जूते रखते हैं. हमने इस तरह के घटिया झूठ की उम्मीद नहीं की थी. मैंने खुद गोविंद सहाय जी से इस झूठे आरोप को साबित करने का अनुरोध किया था - लेकिन कौन सुनता है?
RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी
जब आदरणीय बापू जीवित थे, तब हम इन हास्यास्पद आरोपों को नज़रअंदाज़ कर देते थे और लोग भी इन पर ध्यान नहीं देते थे. लेकिन अब हमें दिल दहला देने वाला अनुभव हो रहा है कि ये झूठ इतने प्रभावी और भयावह साबित हुए हैं कि इन्होंने लोगों में गुस्सा, संदेह और झूठी भड़काऊ बातें पैदा कर दीं. ऐसा लगता है मानो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इन झूठी बातों के चलते अखबारों ने सच न छापने की कसम खा ली हो. उन्होंने न सिर्फ हमारे बारे में कुछ नहीं छापा, बल्कि उकसावे में आकर हमें बदनाम किया और फर्जी खबरें प्रकाशित कीं.
‘स्वयंसेवकों को घरों को लूटा गया, जलाया गया'
"गोडसे बिहार के राज्य प्रचारक थे, उन्हें 5000 रुपये का उपहार मिला था" - इस तरह का दुष्प्रचार बेरोकटोक किया गया. इसके जवाब में स्वयंसेवकों के घरों को लूटा और जलाया गया, जबकि हम निर्दोष थे. हजारों स्वयंसेवकों ने यह सब सहन किया, उन्हें जेल में डाल दिया गया ताकि कोई आवाज़ भी न उठा सके और बेबुनियाद नफरत फैलाने वाला दुष्प्रचार फैलाया गया. हमने यह सब शांतिपूर्वक सहन किया क्योंकि हमारे ही लोगों ने ऐसा किया.
अगर अब शांति से स्थिति का विश्लेषण किया जाए, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य सरकार ने दिसंबर में सहारनपुर में हुई कुछ घटनाओं के आधार पर ही संघ को अवैध घोषित करने का फैसला कर लिया था. हम भी इसके पीछे का कारण जानने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे. इससे कुछ समय पहले ही, पूरे भारत में - विशेष रूप से जबलपुर, मथुरा, प्रयाग आदि में - मुस्लिम लीग समर्थकों के घरों से तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे. व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस मामले दर्ज किए गए थे. लेकिन, सैकड़ों लोगों (जिनमें एक विधायक भी शामिल था) को गुप्त रूप से हथियार जमा करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बावजूद, मुस्लिम लीग संगठन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया.
अगर पंजाब से सब कुछ खोकर भागे कुछ लोगों के घरों से कुछ मिला था, तो यह कैसे मान लिया गया कि इसमें संघ की कोई निश्चित योजना थी? खिज्र हयात खान की सरकार भंग होने से ठीक पहले संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. उस समय भी सभी स्थानों की तलाशी ली गई थी, लेकिन, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. ऐसा भी नहीं है कि पंजाब पुलिस, जिसमें मुसलमानों की संख्या बहुत अधिक थी, ने हमारे हक में कोई पक्षपात किया हो.
‘गांधीजी शाखा में आए, लेकिन कांग्रेसी निमंत्रण पर भी नहीं आते'
हमारी हमेशा से यही इच्छा रही है कि कांग्रेस के सभी नेता हमारे काम को प्रत्यक्ष रूप से देखें और हमें बताएं कि हम कहां गलतियां कर रहे हैं, उनकी क्या आपत्तियां हैं. लेकिन, कई निमंत्रणों के बावजूद वे हमारे कार्यक्रमों में आने से इनकार कर दिया. हमें नहीं पता कि उन्होंने हमें बहुत छोटा समझा या उन्हें डर था कि वे हमसे बीमारी की तरह संक्रमित हो जाएंगे! स्वयं बापू ने दिल्ली में हमारे 400 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी और हमें कई बातों पर सलाह दी थी. लेकिन, उनके पदचिन्हों पर चलने वाले नेताओं ने हमें कभी भी यह दिखाने का मौका नहीं दिया कि संघ वास्तव में क्या है. अपने प्रयासों में असफल होने के बाद, हमने जनता के सामने अपना पक्ष रखने का फैसला किया. लेकिन, हमारे बढ़ते काम पर ध्यान देने के बजाय, उन्हें हमसे व्यर्थ का डर था; अगर कोई गलती हो तो हमें सलाह देने के बजाय, उन्होंने अपनी पूरी ताकत दिखावटी बातों में लगा दी.
प्रोपगेंडा और वह भी बिना किसी व्यावहारिक अनुभव के और सुनी-सुनाई बातों पर आधारित. आदरणीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी दिसंबर में प्रयाग आए थे. उनकी आपत्तियों को सुनते और उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए हमने पाया कि संघ के बारे में उनका ज्ञान श्री सादिक अली से आया था! उनसे सच्चाई की उम्मीद नहीं की जा सकती थी, क्योंकि उन्होंने स्वयं कुछ देखा ही नहीं होगा. इस प्रकार, संघ जमींदारों और पूंजीपतियों का संगठन बन गया. फिर, संघ के बारे में कई बातें खुलेआम कही जाने लगीं, जैसे - यह सांप्रदायिकता फैलाता है, यह रूढ़िवादी है, फासीवादी है। आजकल यही हाल है. क्या समाजवादी, कांग्रेस पर झूठे आरोप नहीं लगा रहे हैं? क्या वे कांग्रेस को उसकी हिंदी नीति के कारण सांप्रदायिक, उसके कड़े नियंत्रण को फासीवादी और बिड़ला और टाटा के इसमें शामिल होने के कारण पूंजीपतियों का संगठन कहने के बहाने नहीं बनाते? हमें जौनपुर के राजा श्री यादवेंद्र दत्त के अलावा और कोई बड़ा धनवान, पूंजीपति या राजा संघ का सदस्य नहीं मिला. जी हां, संघ किसी विशेष समूह के लोगों के लिए खुला नहीं था, लेकिन उन्हें प्रवेश से बिल्कुल भी वंचित नहीं किया गया था.
‘मुस्लिमों को लेकर भी भ्रम फैलाया गया'
नेताओं के मन में संघ को लेकर एक अजीब, पूरी तरह निराधार धारणा थी कि हमने भारत में मुसलमानों को नष्ट करने की शपथ ली थी. कितना भ्रम और अज्ञानता! संघ की ऐसी कोई नीति कभी नहीं थी कि वह दूसरे लोगों के साथ दुर्व्यवहार करे. यह सच था कि इस सदी में हुए कई असफल प्रयोगों को देखते हुए, हमने पहले विभाजित हिंदुओं के भीतर के मतभेदों को दूर करने का निर्णय लिया था. यह किसी से छिपा नहीं है कि हिंदू समाज संकीर्ण सोच, स्वार्थ, जातिवाद और संकीर्णता से भरा हुआ है. संघ का प्रयास एकता, देशभक्ति, निस्वार्थता, त्याग और अनुशासन का निर्माण करना और उन्हें मजबूत करना था ताकि हिंदू सभ्यता और हिंदू संस्कृति की रक्षा की जा सके. स्वराज्य प्राप्त करने के बावजूद, आज हमारे लोगों की स्वार्थी लक्ष्यों की भूख को देखकर, क्या किसी सच्चे देशभक्त का हृदय रक्तपात नहीं होगा?
गिरावट और भ्रष्टाचार को देखते हुए, हमने महसूस किया कि जब तक उन्हें निस्वार्थता, देशभक्ति, निर्भीकता और आत्मनिर्भरता के बारे में गहराई से शिक्षा नहीं दी जाती, तब तक संभवतः अंतिम परिणाम में कोई बदलाव नहीं आएगा. क्योंकि, यदि चेतना में कोई परिवर्तन नहीं होता है, और वह केवल बाहरी रंग से रंगी रहती है, तो हिसाब-किताब का समय आने पर स्वार्थ उसे आसानी से मिटा देता है. हमारे स्वतंत्र राष्ट्र को ऐसे स्थिर नागरिकों की आवश्यकता है. यही दैनिक कार्यक्रमों के माध्यम से मूल्यों को प्रदान करने का हमारा प्रयास था; और हम इसमें सफल भी हुए. आज, जहाँ एक ओर समर्पण और कर्तव्यबोध की कमी है, वहीं दूसरी ओर हजारों युवा हमारे शिविरों में असीम स्नेह, विश्वास और कर्तव्यबोध के साथ एकजुट हो रहे हैं.
आदरणीय बापू और डॉ. अंबेडकर ने वर्धा के शिविरों का दौरा करने और वहां हरिजन और अन्य जातियों के बीच शुद्ध प्रेम को देखने के बाद कहा था कि यही असल में व्यावहारिक कार्य है. संघ अतीत में जीने वाला रूढ़िवादी संगठन नहीं है. पुरानी परंपराओं में जो अच्छा है, वही संघ के लिए अच्छा है. हम केवल अपनी संस्कृति, समाज और राष्ट्र से प्रेम करते हैं. हम इसे विकास के शिखर तक ले जाना चाहते हैं, और इसके लिए जो भी उपयोगी है, वह हमें स्वीकार्य है. हमारा किसी से कोई द्वेष नहीं है, लेकिन हम दूसरों को खुश करने के लिए अपना विकास रोकना नहीं चाहते. हमारा दृढ़ विश्वास है कि संस्कृति (मूल्य प्रणाली) का बलिदान करके राष्ट्र और समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता.
‘संघ के स्वयंसेवक कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे'
पिछले कुछ वर्षों के अपने कड़वे अनुभव के आधार पर, हम विश्वास नहीं करते, बल्कि संदेह करते हैं. हमारा संदेह बना रहेगा, कोई भी समझदार व्यक्ति संदेह करेगा. जिस दिन हैदराबाद कांड उठा, उनके एजेंटों, जासूसों और उनके समर्थकों की बढ़ती संख्या को जेल में देखकर, क्या सरकार के अपने संदेह सही साबित नहीं हुए? इस समय, उन पर केवल इसलिए भरोसा करना तर्कसंगत नहीं कि वे बहुत शोर मचा रहे हैं. राष्ट्र के प्रति हमारा प्रेम किसी से कम नहीं है और राष्ट्र पर हमले के समय चुपचाप कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहने वाला और कोई नहीं मिलेगा. ऐसे कठिन समय में, आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर, बल्कि एक कदम आगे, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ, कोई खड़ा होगा तो वो संघ द्वारा तैयार स्वयंसेवक होंगे. जब सरदार पटेल ने संघ के स्वयंसेवकों को निस्वार्थ देशभक्त कहा था, तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं थी. आप हमारे अपने हैं, समय आने पर हम अपने विरोधियों को भी अपना बना लेंगे.
युधिष्ठिर का प्रसंग भी दिलाया याद
पूज्य गुरुजी ने अपने मुंबई के जनवरी में दिए हुए भाषण में महाराज युधिष्ठिर के उन सदैव स्मरणीय शब्दों में स्पष्ट कहा है, 'वयं पंचाधिकं शतम्,' हम लोगों के कोई जयचंद और मानसिंह आदर्श नहीं हैं कि व्यक्तिगत हानि या लाभ के लिए या मान-अपमान के लिए देश को हानि होने दें. हमारे तो राणा प्रताप और शिवाजी आदर्श हैं. तो फिर हमसे, अपनों से भय कैसा, यही पहेली है.
जिस प्रकार अज्ञानतावश नवचेतना निर्माण का यह महान प्रवाह अवरुद्ध कर दिया गया, उससे किसके अंत:करण में वेदना ना होगी? संघ का कार्य बंद हो गया, परंतु निस्वार्थ देश प्रेमी, असीम साहसी और अनुशासन बद्ध सहश्रों उत्साही नवयुवक देश में निर्माण हो चुके हैं. वो अपने गुणों से अपने आसपास राष्ट्र के अंदर इन गुणों के उत्कर्ष का कार्य सदैव अक्षुण्ण रीति से करते रहेंगे. आपके प्रति इस कार्य के लिए क्रोध नहीं, घृणा नहीं, विरोध नहीं, हां ये अनभिज्ञता के कारण हुआ, बस यही महान दुख है. राष्ट्र और समाज, संस्था और व्यक्ति से बहुत ऊपर हैं और उन्हें इनकी वजह से कभी हानि नहीं पहुंचनी चाहिए. उसे हम उद्धत कर सकें, इस उद्योग में हम किसी से भी पिछड़ेंगे नहीं, यह निश्चित है. भविष्य में आपसे मिलने का और प्रत्यक्ष वार्तालाप करने का सौभाग्य मिले, यही अभिलाषा है.
पिछली कहानी: जब पांचजन्य के सम्पादक निकल पड़े ज्ञान की खोज में, 56 देशों का किया दौरा
Source: AajTak
Related Posts: sangh 100 years, sangh news, rss news, aajtak news, hindi news, rajju bhaiya, lal bahadur shastri, shastri jee
मॉनसून की सक्रियता के बीच देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है. आईएमडी ने 24 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 25 से 29 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान
1 days ago
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से तुर्की के सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों की लगातार आवाजाही ने सवाल खड़े कर दिए हैं. 19 से 21 अगस्त के बीच तुर्की एयरफोर्स के C-130 हरक्यूलिस विमानों ने पाकिस्तान के नूर खान और मसूर एयरबेस के कई चक्कर लगाए. खुफिया इनपुट के मुताबिक, इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन और उनसे जुड़े सिस्टम की बड़ी खेप पहुंचाई जा सकती
1 days ago
महाराष्ट्र में कैबिनेट बैठक का दिन अचानक बदलने के बाद महायुति नेताओं के डिनर से सियासी हलचल बढ़ गई है. बैठक को सामान्य बताया जा रहा है, लेकिन राज्य की राजनीति में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज है. महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन हलचल भरा रहने वाला है. कैबिनेट की बैठक इस बार मंगलवार की जगह सोमवार दोपहर होगी. इसके बाद महायुति के बड़े
1 days ago
ईरान के राष्ट्रपति ने देश के आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा मोर्चे पर 'ऑल-आउट' जंग में होने की बात कही है. वहीं, विदेश मंत्री ने अमेरिकी पाबंदियों को पुराना पैंतरा बताते हुए सम्मान के साथ बातचीत की मांग की है. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के साथ 'ऑल-आउट' यानी हर मोर्चे पर जंग लड़ रहा है. इसमें सिर्फ लड़ाई नहीं, बल्कि
1 days ago
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान जनता का शोषण हुआ और गरीबों की अनदेखी की गई. रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा व्यवस्था और समाजवादी पार्टी की कार्यशैली को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने अपनी सरकार
2 days ago
महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल बेटी कल किसी वजह से मां से रूठकर घर से चली गई थी. आज घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. महाराष्ट्र के बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार
2 days ago
गुजरात के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की जैक्सन में उन्हीं के स्टोर में लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी 19 वर्षीय बेटी की आंखों के सामने यह पूरा मंजर हुआ. शनिवार को अमेरिका के टेनेसी में भारतीय मूल के 62 वर्षीय स्टोर मालिक सुरेश पटेल की हथियारबंद लूट के दौरान लोगी मारकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवात रात करीब 9 बजे जैक्सन के रिजक्रेस्ट
2 days ago
बांग्लादेश के रंगपुर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की गई है. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. एक बंद घर के अंदर रिटायर्ड स्कूल
2 days ago
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियोग्राफी पर रोक लगाने वाले सरकार के सर्कुलर को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. सर्कुलर स्कूल में बिना समुचित इजाजत लिए फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, इंटरव्यू, ऑडियो रिकॉर्डिंग और लाइव-स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाता है.उत्तर प्रदेश और राजस्थान के स्कूलों में बाहरी लोगों की
2 days ago
कच्चे तेल का टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से भारतीय नौसेना के युद्धपोत की निगरानी में सुरक्षित रूप से पार हुआ. यह रास्ता कूटनीतिक रूप से भी भारत के लिए बहुत खास है. भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर
2 days ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए 'Pollution Ka Solution' नाम से पांच सप्ताह की पहल शुरू की है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या पर सिर्फ चर्चा करने के बजाय अब उसके व्यावहारिक समाधान तलाशने की दिशा में इंडिया टुडे ग्रुप ने बड़ी पहल की है. ग्रुप ने ' Pollution Ka Solution ' नाम से पांच हफ्ते की एक पहल शुरू करने की घोषणा
2 days ago
अक्सर हम पश्चिमी समाजों या दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में लोगों के अकेलेपन की बातें सुनते हैं. कंक्रीट के जंगलों में टूट रहे सामाजिक रिश्तों के किस्से सुनते हैं. लेकिन क्या आप किसी ऐसे शहर के बारे में जानते हैं जहां अगर आप अकेले बैठे हों, तो लोग चुप रह ही नहीं सकते? एक ऐसा शहर जहां अजनबियों से भी लोग बिना झिझक तुरंत दोस्ती कर लेते हैं.अक्सर हम
2 days ago
यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने आई है. यहां 70 साल के बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने 16 साल की पोती के साथ रेप किया. दरअसल, पेट दर्द की शिकायत के बाद किशोरी डॉक्टर के पास पहुंची थी. जांच हुई तो पता चला कि वह करीब ढाई महीने की प्रेग्नेंट है. पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.यूपी के हाथरस में शर्मनाक कहानी सामने
2 days ago
राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे ने पलटवार किया है. उन्होंने मनुस्मृति के दो श्लोक पोस्ट कर राहुल गांधी से उन्हें पढ़ने-समझने की सलाह दी. 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी ने महिलाओं की आजादी पर बात करते हुए मनुस्मृति का जिक्र किया. उन्होंने ग्रंथ में महिलाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए. अब इसी बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत
2 days ago
एक लीक ऑडियो में गोल्डी बराड़ ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बराड़ के मुताबिक निज्जर कम उम्र के लड़कों से ड्रग्स बिकवाता था, इसलिए उसकी टीम ने यह हत्या की. कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'.
2 days ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिकी इलाका' बताते हुए तस्वीर शेयर की है. वहीं, ईरान ने प्रस्तावित अमेरिकन प्रतिबंधों की निंदा की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया. ट्रंप ने स्ट्रेट को लेकर अपना रुख और
2 days ago
बीसीआई के को-चेयरमैन ने बीसीआई के चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. आरोप लगाया गया है कि काउंसिल में नियुक्तियां बिना किसी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के की गईं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के को-चेयरमैन ने BCI चेयरमैन मनन मिश्रा को पत्र लिखकर इस्तीफे की मांग की है. उनका कहना है कि मनन मिश्रा के नेतृत्व में BCI अपने तय मानकों से भटक
3 days ago
जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं. 1946 के बाद सबसे लंबे समय तक इटली में प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता वे बनने वाली हैं. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सितंबर में 1946 के बाद इटली में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाली प्रधानमंत्री बनने वाली हैं. उनसे पहले सबसे लंबे समय तक इटली की सत्ता संभालने का रिकॉर्ड बेनिटो मुसोलिनी
3 days ago
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो में विधायक कुछ महिलाओं पर झगड़ा करने और उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने के लिए उकसाने जैसी बात कहते सुनाई दे रहे हैं. वह यह भी कहते हैं कि कुछ महिलाएं 376 का मुकदमा लगवाने के इरादे से आती हैं. बेटे को भी ऐसी महिलाओं से बचकर रहने की सलाह देते हैं.मध्य प्रदेश के
3 days ago
दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक शुरू हो गई. सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सत्र में नई टीम का औपचारिक परिचय कराया जा रहा है. इसके बाद 'मोदी @25' कार्यक्रम और शाम को अमित शाह के संबोधन के साथ चुनावी रणनीति तय होगी.दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
3 days ago
फ्रांस की जांच एजेंसियों ने करीब 2 लाख 60 हजार कंडोम को असुरक्षित बताते हुए वापस मंगाया है. लैब टेस्ट में दो प्रोडक्ट में फटने और छेद होने का खतरा मिला. इस्तेमाल करने वालों को एसटीडी जांच और प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है. इसके अलावा ऑनलाइन बिक रहे 30 तरह के कंडोम भी नियमों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें यूरोपियन यूनियन का सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं
3 days ago
इंग्लिश चैनल में जब्त तेल टैंकर स्मिर्टोस के भारतीय कैप्टन अजय पंत, 38, पर ब्रिटेन में सैंक्शन उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है. उनका मुकदमा 15 दिसंबर से शुरू होगा. पत्नी रितु पंत ने बताया कि उनके पति को बलि का बकरा बनाया गया है. जून में हुई गिरफ्तारी के बाद पंत को जमानत नहीं मिली और वो हिरासत में टूट चुके थे.इंग्लिश चैनल
3 days ago
झारखंड के रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. झारखंड के रामगढ़ जिले के हेहल स्थित एक प्लांट के कंट्रोल रूम में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में कई मजदूर झुलस गए. वहीं, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई,
3 days ago
रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच पहले दो बाइक आमने-सामने टकराईं और फिर पीछे से आ रही दो बाइक भी उनसे भिड़ गईं. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.रुड़की-कलियर कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया. रुड़की और
3 days ago
कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया है. असेंबली ने नागरिकों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हुए भारतीय प्रवासियों और दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है.कैलिफोर्निया राज्य विधानसभा ने 8 नवंबर को 'दिवाली दिवस' के रूप में मान्यता देने का
3 days ago
BJP मुख्यालय में शनिवार को होने वाली तीन बैठकों में नई टीम के परिचय के साथ 'Modi@25' कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा होगी. शाम की बैठक में संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन होगा. BJP मुख्यालय में शनिवार 22 अगस्त को तीन बड़ी बैठकें होने वाली हैं. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के बाद होने वाली इन बैठकों में नई टीम के पदाधिकारियों के परिचय से लेकर 'Modi@25'
3 days ago
ट्रंप ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए होर्मुज को लेकर अमेरिका की नियंत्रण का दावा किया है. दूसरी तरफ ईरान ने अपनी सैन्य तैयारी मजबूत होने की बात कही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वह अभी सही डील के लिए तैयार नहीं है. इसके साथ ही ट्रंप ने स्ट्रेट
3 days ago