उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में मंदाकिनी और यमुना नदियों के उफान के कारण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. मंदाकिनी नदी ने पिछले चार दिनों में तीसरी बार खतरे के निशान को पार किया है. नेपाल में आए फ्लैश फ्लड से हुई जनहानि का दुख कम नहीं हुआ है, और लगातार हिमालयी तलहटी में खतरा बरकरार है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी डर कुछ कम नहीं हैं. डर
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका स्थित तेंभे आदिवासी आश्रम शाला में रसोई हेल्पर गणपत गावली पर छठी से दसवीं कक्षा की 22 छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. 24 अगस्त को एक छात्रा की शिकायत के बाद 21 और छात्राएं आगे आईं और लिखित शिकायत दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर तालुका में एक आदिवासी आश्रम शाला से बेहद गंभीर मामला सामने आया है.
यही शायद समय रैना के कमबैक की पूरी तस्वीर है. यह सिर्फ दोबारा मंच पर लौटने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस कलाकार की कहानी है, जिसके लिए एक समय में पुलिस केस और कोर्ट-कचहरी के पचड़े सबसे बड़ी खबर बन गए थे. शायद इसी वजह से आज समय रैना का जिक्र सिर्फ उस शो के संदर्भ में करना अधूरा होगा, जिसने उन्हें मुश्किल में डाला था.यही शायद समय रैना के कमबैक की पूरी
मंदाना करीमी ने दावा किया है कि वह 6 साल से साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग झेल रही हैं. दुबई शिफ्ट होने के बाद भी उनके दोस्तों को फर्जी ईमेल मिल रहे हैं. उन्होंने साइबर बुलिंग को लेकर कई बड़े दावे किए हैं और साथ ही स्क्रीन शॉट्स भी साझा किए हैं. ‘बिग बॉस’ फेम मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि
कहानी की शुरुआत एक ऐसे बच्चे से होती है, जो अपनी मां को तलाश रहा है लेकिन धीरे-धीरे यह तलाश भगवान को खोजने में बदल जाती है और आखिरकार उसे यह समझ आने लगता है कि शायद ईश्वर को पाने का रास्ता दूसरों की सेवा से होकर गुजरता है. हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. मात्र दो करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म अब तक 40 करोड़ की कमाई कर चुकी है. लेकिन
दो केस ने बढ़ा दी इबोला को लेकर धड़कनें

दो केस ने बढ़ा दी इबोला को लेकर धड़कनें, भारत 'यूएस मॉडल' क्यों नहीं अपनाता?
17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इबोला को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित करने के बावजूद संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों से यात्रियों का भारत आना जारी है. हाल ही में बेंगलुरु और गुजरात में सामने आए दो संदिग्ध मामलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
बेंगलुरु केस- युगांडा से 23 मई को एक 28 वर्षीय महिला अहमदाबाद होते हुए बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी. एयरपोर्ट स्क्रीनिंग के समय उसे कोई बड़ा लक्षण नहीं था, सिर्फ हल्की थकावट थी. बाद में होटल पहुंचने पर तेज बदन दर्द शुरू हुआ. खबर मिलने पर उसे तुरंत 'एपिडेमिक डिसीजेस हॉस्पिटल' में आइसोलेट किया गया. राहत की बात यह रही कि पुणे की NIV लैब में उसकी इबोला टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई. महिला अब भी आइसोलेशन में ही है.
वडोदरा/अहमदाबाद केस- कांगो के दो नागरिक करीब दस दिन पहले बिजनेस ट्रिप पर भारत आए. थर्मल स्कैनिंग के समय उनमें कोई गंभीर लक्षण नहीं थे. वे पहले पांच दिन मुंबई में रहे, फिर सिलवासा और दमन होते हुए 22 मई को वडोदरा पहुंचे. जहां इनमें से 37 वर्षीय एक शख्स की तबीयत बिगड़ने लगी. 26 मई को उसे आइसोलेशन में ले जाया गया, और जांच के लिए उसके सैंपल NIV लैब, पुणे भेज दिए गए. संतोष की बात यह रही कि रिपोर्ट निगेटिव आई. लेकिन, इस शख्स और उसके संपर्क में आए 20 लोगों को भी क्वारंटीन रखा गया है.
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पनशेरिया कह रहे हैं कि इबोला संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव आई है. अब चिंता की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन, उनके इस बयान से ये सवाल और गंभीर हो जाता है कि यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आई होती तो क्या होता? दस दिन से इधर-उधर घूम रहे यूगांडा और कांगो के ये नागरिक तो सुपर-स्प्रेडर बन गए होते? इबोला महामारी को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर दिए जाने के बावजूद आखिर प्रभावित अफ्रीकी देशों से लोग भारत क्यों आ रहे हैं? यदि अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों ने जब टोटल ट्रेवेल बैन लगा दिया है, तो भारत क्यों सख्ती नहीं बरत रहा है?
कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु की दर महज 1 प्रतिशत के आसपास थी, फिर भी उसने पूरी दुनिया को थाम दिया था. कल्पना कीजिए, इबोला फैला तो क्या होगा? इस वायरस से संक्रमित होने पर मृत्यु की दर 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच सकती है! यानी हर दूसरा संक्रमित व्यक्ति अपनी जान गंवा सकता है. मौजूदा 'बुंडीबुजो स्ट्रेन' (Bundibugyo Strain) में भी मृत्यु दर 25 से 50 प्रतिशत तक है. यानी इबोला कोई सामान्य फ्लू या वायरस नहीं है, यह साक्षात मौत का दूसरा नाम है.
इस समय कांगो इबोला की 17वीं लहर का सामना कर रहा है. कांगो और युगांडा में 1,018 मामले और 238 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं. सबसे डरावनी बात यह है कि 50 साल पहले पकड़ में आए इस वायरस का निश्चित इलाज या वैक्सीन मौजूद नहीं है. विशेषज्ञ इसे ’परफेक्ट स्टॉर्म’ कह रहे हैं, यानी वायरस के फैलने के लिए सबसे अनुकूल और खतरनाक परिस्थिति.
एयरपोर्ट स्क्रीनिंग क्यों नाकाफी है?
कोविड के दौरान हुई ICMR की अपनी स्टडी में यह सच सामने आया था कि एयरपोर्ट पर कोविड लक्षण वाले सभी लोगों (symptomatic cases) की पहचान होने के बावजूद महामारी को फैलने से सिर्फ 2.9 दिन से ज्यादा नहीं रोका जा सका. ऐसा इसलिए, क्योंकि जिन लोगों के अंदर वायरस का इनफेक्शन था, लेकिन लक्षण नहीं थे (asymptomatic cases), वे सहज ही एयरपोर्ट से सोसायटी में चले आए. और बाद में कोरोना वायरस के फैलने का कारण बने.
अब आते हैं इबोला को लेकर एयरपोर्ट पर की जा रही केवल 'थर्मल स्क्रीनिंग' और 'हेल्थ फॉर्म' जैसी व्यवस्थाओं पर. घातक इबोला वायरस को रोकने में पूरी तरह फेल साबित होंगे. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इबोला का इन्क्यूबेशन पीरियड 2 से 21 दिनों का होता है. यानी, अगर कोई व्यक्ति वायरस से संक्रमित हो भी चुका है, तो वह एयरपोर्ट पर बिल्कुल सामान्य और स्वस्थ दिखेगा. थर्मल स्कैनर उसका बढ़ा हुआ तापमान नहीं पकड़ सकते क्योंकि बुखार या बदन दर्द जैसे लक्षण यात्रा के कई दिनों बाद सामने आते हैं, जैसा कि बेंगलुरु वाली महिला के साथ हुआ. वह स्क्रीनिंग पार कर अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंच गई. और फिर एक होटल में चेक-इन भी कर गई. जब तक ऐसे यात्रियों में लक्षण उभरते हैं, तब तक वे अनजाने में फ्लाइट के क्रू, साथी यात्रियों और कैब ड्राइवरों के संपर्क में आकर संक्रमण की चेन बना चुके होते हैं. बिना 'टोटल ट्रेवल बैन' या अनिवार्य 'इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन' के, केवल सतही स्क्रीनिंग भारत को एक बड़े खतरे में धकेल रही है.
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका को 'किला' बना दिया, भारत को किस बात का इंतजार?
जनवरी 2026 में ट्रंप प्रशासन ने WHO से दूरी बना ली थी, लेकिन इबोला के मामले में उसका रवैया बेहद आक्रामक और सतर्क दिखाई दे रहा है. अमेरिका ने शुरुआत से ही ‘जीरो टॉलरेंस’ रणनीति अपनाई है.
अगर कोई दूसरे देश का नागरिक अमेरिका आ रहा है, जिसने पिछले 21 दिनों में उसने इबोला प्रभावित देशों की यात्रा की है, तो उसके लिए अमेरिका में प्रवेश बिल्कुल वर्जित है. 20 मई को एयर फ्रांस की पेरिस से डेट्रॉइट (यूएस) जा रही फ्लाइट को इसलिए कनाडा डायवर्ट कर दिया गया था क्योंकि उसमें एक कांगो का यात्री भी सवार था.
अमेरिका अब संक्रमित या वायरस के संपर्क में आए अपने नागरिकों को इलाज के लिए केन्या में तैयार किए जा रहे विशेष मेडिकल सेंटरों में भेजने की योजना पर काम कर रहा है, ताकि इबोला वायरस को अमेरिकी धरती तक पहुंचने से पहले ही रोका जा सके. अमेरिकी डॉक्टर पीटर स्टैफर्ड कांगो के इतुरी इलाके में सर्जरी के दौरान इबोला संक्रमित हो गए थे. उन्हें सीधे अमेरिका नहीं लाया गया. पहले जर्मनी भेजा गया ताकि लंबी यात्रा के दौरान संक्रमण का खतरा कम किया जा सके.
अमेरिका ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाली सीधी उड़ानों को सिर्फ न्यूयॉर्क, अटलांटा और वॉशिंगटन जैसे चुनिंदा एयरपोर्ट तक सीमित कर दिया है. यहां केवल अमेरिकी नागरिकों को उतरने की अनुमति दी जा रही है. इन नागरिकों को पहले यहां बनी सबसे हाई-टेक BSL-4 (बायोसेफ्टी लेवल-4) लैब्स में निगरानी के लिए भेजा जाता है. BSL-4 लैब्स में वैज्ञानिक विशेष सिक्योरिटी सूट पहनते हैं, हवा और कचरे को पूरी तरह फिल्टर किया जाता है, और लैब को इस तरह बनाया जाता है कि वायरस बाहर न निकल सके.
और देशों ने भी सख्ती कीः इबोला के बढ़ते खतरे को देखते हुए कनाडा, बहामास, अमेरिका, जॉर्डन और बहरीन ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद सख्त 'ट्रेवल बैन' लागू कर दिए हैं. इन सभी देशों ने भी एक सुर में युगांडा, कांगो और साउथ सूडान जैसे इबोला प्रभावित देशों से आने वाले गैर-नागरिकों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. स्वदेश लौट रहे अपने नागरिकों के लिए इन देशों ने केवल चुनिंदा एयरपोर्ट्स तय किए हैं, जहां उन्हें अत्याधुनिक लैब्स की निगरानी और अनिवार्य इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन से गुजरना पड़ रहा है.
भारत की तैयारियां: कितनी सख्त और कितनी लचर?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इबोला को लेकर समीक्षा बैठकें की हैं. बताया गया है कि भारत सरकार ने एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग बढ़ाई है, और यात्रियों के लिए सेल्फ-डिक्लेरेशन हेल्थ फॉर्म और 21 दिन का सेल्फ-क्वारंटीन अनिवार्य किया है. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह व्यवस्था बेहद नाकाफी और ढीली है.
21 दिन का साइलेंट खतरा: इबोला का इन्क्यूबेशन पीरियड (Incubation Period) 21 दिनों का होता है. यानी संक्रमित व्यक्ति 21 दिनों तक बिना किसी लक्षण के बिल्कुल सामान्य दिख सकता है, यात्रा कर सकता है और लोगों से मिल सकता है. लक्षण कुछ दिनों के बाद भी आ सकते हैं. जैसा कि बेंगलुरु केस में युगांडा की महिला के साथ हुआ. ऐसे में सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग से उसे पकड़ पाना नामुमकिन है.
'सेल्फ-क्वारंटीन' का मजाक: कोविड के दौरान हम देख चुके हैं कि डंडे के जोर पर भी लोगों को क्वारंटीन करना कितना मुश्किल था. ऐसे में 'सेल्फ-क्वारंटीन' के भरोसे इतनी घातक बीमारी को छोड़ देना सुसाइड करने जैसा है.
रिसोर्स की भारी कमी: इबोला की जांच के लिए बेहद सुरक्षित BSL-4 लैब्स की जरूरत होती है. अमेरिका के पास ऐसी 14 लैब्स हैं, जबकि भारत जैसी विशाल आबादी वाले देश में ऐसी सिर्फ 3 लैब्स हैं (जिसमें NIV पुणे मुख्य है). संक्रमण बढ़ने पर देश के कोने-कोने से सैंपल पुणे भेजना समय और सिक्योरिटी के लिहाज से भारी दबाव पैदा कर देगा.
कंटेनमेंट और PPE का संकट: इबोला मरीजों के लिए विशेष बायो-कंटेनमेंट यूनिट (जहां नियंत्रित एयर प्रेशर हो) और डॉक्टरों के लिए फुल PPE किट अनिवार्य होता है. कोविड की पहली वेव में हम N-95 मास्क तक के लिए तरस गए थे, ऐसे में इबोला जैसी जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए हमारे अस्पतालों की बुनियादी तैयारी अभी भी कमजोर है.
वक्त आ गया है कड़े फैसले लेने का
इबोला भले ही कोविड की तरह हवा से नहीं फैलता, लेकिन यह संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों (Fluids) जैसे पसीने से तेजी से फैलता है. भारत इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव (Heatwave) का सामना कर रहा है. ऐसे माहौल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पसीने के जरिए संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
कोविड ने हमें सिखाया है कि किसी भी महामारी की रोकथाम के लिए शुरुआती दिन ही सबकुछ तय करते हैं. कि आगे स्थिति कितनी भयावह होगी. जब तक हमने कोविड में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन लगाया, वायरस पूरे देश में फैल चुका था और लाखों लोगों को बिना ऑक्सीजन और इलाज के दम तोड़ना पड़ा था.
हमें इबोला के खिलाफ इस ढीले रवैये को छोड़कर इसे एक युद्ध की तरह लेना होगा. सरकार को सिर्फ 'एडवाइजरी' जारी करने के बजाय प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए या फिर हर यात्री को अनिवार्य रूप से 21 दिन के सरकारी आइसोलेशन यूनिट में रखना चाहिए. अगर इस बार भी हमने हिचकिचाहट दिखाई, तो अगली चेतावनी संभलने का मौका भी नहीं देगी!
(अमेरिका से सोनिया तोमर के इनपुट शामिल)
Source: AajTak
Related Posts: धुआं उठने के बाद स्विस एयर विमान की IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग चपरासी की नौकरी या मोक्ष का द्वार प्राइवेट इक्विटी फर्मों द्वारा अधिग्रहित अस्पतालों में क्यों बढ़ी मौतों की संख्या मारिया द्वारा ट्रंप को अपना नोबेल देने पर आया फाउंडेशन का बड़ा बयान स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम में हंगामे की आशंका टीम इंडिया के कितने खिलाड़ी खेलेंगे पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई टीम इंडिया बनी विश्व विजेता वो 11 हीरोज, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर लिखी विश्व विजेता बनने की पटकथा टी20 विश्व कप 2026 के बीच कैसी है टीमों की आईसीसी रैंकिंग
बारिश का मौसम अभी खत्म भी नहीं हुआ और अगले दो महीनों का अनुमान चिंता बढ़ा रहा है. ECMWF मॉडल के मुताबिक सितंबर-अक्टूबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कम रह सकती है. सितंबर-अक्टूबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है. ECMWF के मौसम मॉडल के ताजा अनुमान में इन दो महीनों में देश के बड़े हिस्से में कम बारिश के संकेत मिले हैं.
8 hours ago
2026-27 के लिए फ्लू वैक्सीन में H3N2 स्ट्रेन के आधार पर बड़ा अपडेट किया है, जिसमें सुपर-K फ्लू स्ट्रेन को भी कवर किया गया है. AstraZeneca की नई वैक्सीन बच्चों के लिए नेजल स्प्रे और वयस्कों के लिए ट्राइवैलेंट वैक्सीन के रूप में उपलब्ध है. पिछले साल सर्दियों में ब्रिटेन समेत कई दूसरे देशों में फ्लू (इन्फ्लूएंजा) के मामले जल्दी आए थे और केस अधिक दर्ज किए गए थे. ऐसे
8 hours ago
घर की दराज में पड़े पुराने चश्मे को फेंकने के बजाय आप आसानी से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. फ्रेम से खूबसूरत फोटो फ्रेम या वॉल डेकोर बना सकते हैं. जानिए पुराने चश्मे को घर में दोबारा रीयूज करने के आसान तरीके. जो आपके हजारों रुपये भी बचाएंगे. How to Reuse Old Glasses: आजकल चश्मों का इस्तेमाल बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी कर रहे हैं, लेकिन जब यह पुराने हो जाते हैं तो
8 hours ago
Oracle के कर्मचारियों कि लिए बुरी खबर है. कंपनी एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी कर रही है, जिसका असर भारतीय कर्मचारियों समेत दुनियाभर के कर्मचारियों पर देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी करीब 10 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. Oracle एक बार फिर से एक बड़ी छंटनी करने की तैयारी कर रहा है, जिसका असर भारत समेत दुनियाभर के कर्मचारियों
8 hours ago
Kala Chana Kadhi Recipe: पकोड़ा कढ़ी से हो गए हैं बोर तो इस बार ट्राई करें राजस्थानी काला चना कढ़ी. दही, बेसन और मसालों के साथ काले चने से बनने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ पेट भी अच्छी तरह भरती है. मशहूर शेफ संजीव कपूर ने इसकी आसान रेसिपी बताई है. जानिए घर पर काला चना कढ़ी बनाने का आसान तरीका और इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करने का सही तरीका.Kala Chana Kadhi Recipe: पकोड़ा
8 hours ago
बारिश के मौसम में गंदे पानी और जलभराव के कारण हेपेटाइटिस ए के मामले बढ़ रहे हैं. यह बीमारी दूषित पानी और खाने से फैलती है, जिससे पेट दर्द, बुखार, थकान और पीलिया जैसे लक्षण होते हैं. बारिश के इस मौसम में सिर्फ इन्फ्लूएंजा का खतरा नहीं रहता है बल्कि हेपेटाइटिस ए का रिस्क भी होता है.गंदा पानी, जलभराव और खाने-पीने की चीजों की खराब होने की वजह से यह
8 hours ago
Aishwarya-Aradhya Rakhi Look: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय हाल ही में अपने मायके में रक्षाबंधन का त्योहार मनाती नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या सफेद कपड़े में ट्यूनिंग करती दिख रही हैं. इस दौरान ऐश्वर्या की मां, भाई, भाभी और उनके बच्चे भी मौजूद हैं.Aishwarya-Aradhya Rakhi Look: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय हाल ही में अपने मायके में रक्षाबंधन का
8 hours ago
PM Narendra Modi ने भारत की 7.8 फीसदी जीडीपी ग्रोथ को लेकर कहा है कि बड़ी-बड़ी चुनौतियों के बीच भी इंडियन इकोनॉमी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है. इसके साथ ही उन्होंने स्वदेशी अपनाने पर भी जोर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को भारत की पहली तिमाही में जोरदार जीडीपी ग्रोथ को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा तमाम ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद
11 hours ago
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद अब तक 987 शव बरामद किए गए हैं. नुवाकोट जिले के वेत्रवंती में एक ही घर से 23 शव मिले हैं. नेपाल में आई भीषण बाढ़ को कई दिन गुजर गए हैं, लेकिन तबाही का मंजर अब भी भयावह है. बिखरे मलबों में जिंदगियां तलाशने का अभियान अब भी चल रहा है. चार हजार के करीब लोग लापता हैं और रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों के मुताबिक अब तक करीब 987 लोगों के शव
11 hours ago
हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी एक बार फिर टल सकती है. BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में हल्की चोट लगी है. इसके बाद उन्हें बॉलिंग रोकने की सलाह दी गई है. 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज के लिए उनकी फिटनेस अब बड़ा सवाल बन गई है.हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी एक बार फिर टल सकती
11 hours ago
Jeera Biscuit Recipe: चाहे चाय के साथ हल्का स्नैक हो, बच्चों का टिफिन हो या अचानक मेहमान आ जाएं, बिस्किट हर मौके पर काम आते हैं. आज हम आपको घर पर बाजार जैसे कुरकुरे जीरा बिस्किट की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. Jeera Biscuit Recipe: चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने को मिल जाए तो उसका मजा दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि चाय के साथ बिस्किट
11 hours ago
नई रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है. यह अध्ययन यूके के 28,720 टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के हेल्थ रिकॉर्ड पर आधारित है, शोधकर्ताओं ने कहा कि डायबिटीज के इलाज में दूसरी बीमारियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है.नई रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग स्वास्थ्य
11 hours ago
डाइट से वजन कम करने का सही और साइंटिफिक तरीका क्या है? इसके लिए Aajtak.in एक सीरीज शुरू कर रहा है. जिसमें आपको हर कुछ दिनों में वेटलॉस से जुड़ी सटीक डाइट के बारे में बताएंगे. इसके लिए हमने AIIMS दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड ह्यूमन न्यूट्रिशन की डायटिशियन मोनिता गहलोत से बातचीत की है.डाइट से वजन कम करने का सही और साइंटिफिक तरीका क्या है?
11 hours ago
Zomato ने अपने प्लेटफॉर्म पर एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स बेचने वाले रेस्तरां के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कंपनी ने कहा है कि ऐसे उत्पाद तुरंत हटा दिए गए हैं और रेस्तरां को उनके प्लेटफॉर्म के जरिए केवल शुद्ध डेयरी उत्पाद ही बेचने होंगे. फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म zomato ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कंपनी ने कहा है कि उसके
11 hours ago
हरियाणा के चंबा में तेज बारिश के बाद सड़क पर अचानक फ्लैश फ्लड आ गया. तेज बहाव में एक बाइक सवार फंस गया. तभी वहां कार से जा रही नवविवाहिता ने अपना दुपट्टा उसकी ओर बढ़ाकर मदद की. कुछ देर बाद पहुंची कार सवारों ने भी बचाव में मदद की. समय रहते मिले सहारे से बाइक सवार सुरक्षित बच गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.हरियाणा के चंबा में तेज बारिश के
11 hours ago
Bhindi Bhurji Recipe: भिंडी के डंठल फेंकने की बजाय उनसे आप स्वादिष्ट और चटपटी भुर्जी बना सकते हैं. भिंडी के डंठलों के साथ चना दाल, उड़द दाल, लहसुन, सूखी लाल मिर्च, मसालों और नारियल मिलाकर भुर्जी तैयार की जाती है. ये रेसिपी बनाने में जितनी आसान है खाने में ये उतनी ही स्वादिष्ट भी है.Bhindi Bhurji Recipe: भिंडी के डंठल फेंकने की बजाय उनसे आप स्वादिष्ट और चटपटी भुर्जी बना सकते
11 hours ago
Rule Change From 1st September: सितंबर महीने की शुरुआत देश में कई बडे बदलावों के साथ होने जा रही है. इनमें कुछ राहत भरे साबित होंगे, तो कुछ जेब का खर्च बढ़ाने वाले हैं. आज अगस्त महीने का आखिरी दिन है और कुछ घंटों के बाद तमाम बड़े बदलावों के साथ सितंबर का महीना (Rule Change From 1st September) दस्तक देगा. 1 सितंबर से ये जो बदलाव देश में लागू होने जा रहे हैं, वो आपके घर की रसोई से लेकर
11 hours ago
Kaun Banega Crorepati 18: कौन बनेगा करोड़पति शो में लोग अपने शानदार गेम के साथ अपने संघर्षों पर बात करके भी हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं. अब शो में टाइल्स लगाने वाले एक मजदूर ने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाकर सभी की आंखें नम कर दीं. अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट्स मोटी रकम के साथ दर्शकों के दिल भी जीत रहे हैं. शो में आए कई कंटेस्टेंट्स
11 hours ago
AI कैमरे इंसानों को आसानी से पहचान और ट्रैक कर सकते हैं, लेकिन एक खास Hawaiian Shirt इन कैमरों को कन्फ्यूज कर सकती है. जानिए शर्ट में ऐसा क्या है, जो AI की पहचान को गड़बड़ा देता है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस का इस्तेमाल आज लगभग हर जगह हो रहा है. इसकी मदद से हमारे कई काम आसान हो गए हैं. लेकिन इसके साथ प्राइवेसी लीक होने का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. पब्लिक
11 hours ago
‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि शोभिनव सत्य को नीम करोली बाबा के रोल के लिए क्यों चुना गया. फिल्म 45 करोड़ पार पहुंच गई है. फिल्म हनुमान अंश ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 1 करोड़ 80 लाख में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. फिल्म ने अब तक 45 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. विशाल चतुर्वेदी की डायरेक्ट की इस
11 hours ago
नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद किए गए हैं, लेकिन उनकी पहचान करना प्रशासन और परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. पोखरा में एक शव पर तीन परिवारों ने अपने लापता परिजन होने का दावा किया है, जबकि चितवन में बरामद 272 शवों में सिर्फ 12 की पहचान हो सकी है.नेपाल में 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में शव बरामद
11 hours ago
गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी आई, जिसके कारण विमान को मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ
11 hours ago
अनजान नंबर से आने वाली हर कॉल स्कैम नहीं होती, लेकिन सही नंबर सीरीज पहचानना जरूरी है. 140, 1600 और 1601 जैसी सीरीज अलग-अलग तरह की कॉल के बारे में संकेत देती हैं. जानिए इनका पूरा मतलब. आजकल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आते रहते हैं. सबसे पहले दिमाग में यही बात आती है कि कहीं ये किसी स्कैमर का फोन तो नहीं. पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी के कई मामले
11 hours ago
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली. वह कई मौकों पर आउट होने से बचे, लेकिन हर जीवनदान के बाद और बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे. दूसरी गेंद पर आउट होने से बचा... कुछ देर बाद एक और कैच छूटा... एक स्विच-हिट में स्टंप उड़ते-उड़ते बचा. फिर भी वैभव सूर्यवंशी ने अपना बल्ला रोकने की बजाय और खुलकर चलाया. 15 साल का
11 hours ago
सुबह की भागदौड़ में स्वादिष्ट और क्रिस्पी नमक-अजवाइन का पराठा बनाएं . शेफ संजीव कपूर के खास त्रिकोण ट्रिक से बना यह पराठा केवल 10 मिनट में तैयार हो जाता है. गेहूं के आटे, अजवाइन और घी से बना यह नाश्ता दही और अचार के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.सुबह की भागदौड़ में स्वादिष्ट और क्रिस्पी नमक-अजवाइन का पराठा बनाएं . शेफ संजीव कपूर के खास त्रिकोण
11 hours ago
How To Grow Strawberry In Pot: बालकनी में लगे स्ट्रॉबेरी के पौधे में छोटे फल आ रहे हैं? इस समस्या को हल करने के लिए बाजार से महंगी खरीदने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. बाजार से खाद खरीदने के बजाय केले के छिलके, अंडे के छिलके और बची कॉफी से घर पर ही 'फ्री' की खाद बना सकते हैं.How To Grow Strawberry In Pot: बालकनी में लगे स्ट्रॉबेरी के पौधे में छोटे फल आ रहे हैं? इस समस्या को हल करने के लिए
11 hours ago
‘राज’ की एक्ट्रेस मालिनी शर्मा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बॉलीवुड छोड़ने के बाद वह पुणे के पास फार्मस्टे चलाती हैं. फैंस के प्यार से वह बेहद खुश हैं. ‘राज’ फिल्म की वो खौफनाक भूतनी याद है, जिसने कभी दर्शकों को डराकर रख दिया था? वही मालिनी शर्मा इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या ग्लैमरस फोटो नहीं,
11 hours ago