1.8 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई से डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी खुश हैं. उन्होंने कहा कि अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन गिनना बंद कर दिया है और फिल्म के शोज बढ़ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा खेल दिखाया है कि अब इसके डायरेक्टर खुद फिल्म की कमाई का हिसाब लगाने से पीछे हट गए हैं. करीब 1.8 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को लेकर
नेपाल की त्रासदी के बाद रांची के रणजीत घोष का परिवार गहरे सदमे में है. उनका छोटा बेटा राम प्रसाद घोष नेपाल के अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में सुपरवाइजर है और छह दिन से लापता है. आखिरी बार मंगलवार को परिवार से बात हुई थी. बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से पिता के आंसू थम नहीं रहे. परिवार भगवान के सामने हाथ जोड़कर उसकी सुरक्षित वापसी की लगातार
मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना ढांचा सुरक्षा सीमा से करीब 2.5 मीटर ऊपर चला गया. अगर एएआई राहत नहीं देता, तो करीब 1 किलोमीटर एलिवेटेड वायाडक्ट तोड़कर दोबारा बनाना पड़ सकता है और परियोजना की लागत व समयसीमा दोनों पर असर पड़ेगा.मुंबई मेट्रो 7ए के एयरपोर्ट कॉलोनी वाले हिस्से में ऊंचाई की डिजाइन चूक से बना
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का हर पहलू विवादों से घिरा रहा है. पेशेवर मैदान से लेकर निजी जिंदगी तक, वो हमेशा सुर्खियों में रहे. एक वक्त पर बुलंदियों पर रहने वाले इमरान आज बेबस और लाचारी की जिंदगी जी रहे हैं.पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी का
फिल्म की शूटिंग नेपाल के मुस्तांग इलाके में हुई है, जो चीन की सीमा के बेहद करीब है. निर्देशक शेनपेन खिमसार के मुताबिक नेपाल में तिब्बत, दलाई लामा या चीन विरोधी गतिविधियों से जुड़ी फिल्म की शूटिंग के लिए अनुमति हासिल करना बेहद मुश्किल था. भारत के सिनेमाघरों में 11 सितंबर को एक ऐसी फिल्म दस्तक देने जा रही है, जिसकी कहानी सिर्फ पर्दे पर दिखाई जाने
बंगाल के पब्लिक सेफ्टी एक्ट को विपक्ष से ‘हिसाब-किताब’ क्यों कहा जा रहा है

बंगाल के पब्लिक सेफ्टी एक्ट को विपक्ष से ‘हिसाब-किताब’ क्यों कहा जा रहा है?
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ऐसा बिल लाए हैं, जिसकी तुलना NSA और MISA जैसे कठोर कानूनों से हो रही है. लेकिन, ऐन उसी वक्त शुभेंदु अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि कानून का दुरुपयोग तो बिल्कुल नहीं होगा, और न ही प्रस्तावित कानून का राजनीतिक मकसद से कोई इस्तेमाल होगा.
पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने एक नया कानून पास किया है. विधानसभा में वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026 के पक्ष में 176 वोट पड़े, जबकि विरोध में 41 वोट डाले गए. और हां, 20 विधायक सदन में मौजूद नहीं थे.
यह कानून NSA से मिलता जुलता है, हालांकि, विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि यह देश में इमरजेंसी के दौरान लागू MISA (मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) से भी ज्यादा खतरनाक है. अगर यह कानून लागू होता है, तो जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरा माने जाने वाले लोगों को बिना ट्रायल 12 महीने तक हिरासत में रखने का आदेश दे सकेंगे.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बिल पेश किए जाने के दौरान सदन को आश्वस्त किया है कि नए कानून का न तो दुरुपयोग किया जाएगा, और न ही राजनीतिक मकसद के लिए इस्तेमाल किया जाएगा - सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वास्तव में ऐसा मुमकिन है?
शुभेंदु अधिकारी की गारंटी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रस्तावित कानून को लेकर अपनी तरफ से कई बातें बताई, और दुर्लभ आश्वासन भी दिए. मसलन, ऐसा बिल जरूरी क्यों था, और कानून के बेजा इस्तेमाल को लेकर किसी को कोई आशंका क्यों नहीं होनी चाहिए.
1. मुख्यमंत्री का कहना था, मौजूदा कानूनों में हिंसा में सीधे या किसी अन्य तरीके से शामिल लोगों से संपत्ति को हुए नुकसान का खर्च वसूलने का पर्याप्त प्रावधान नहीं है. प्रस्तावित कानून के जरिए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी.
2. शुभेंदु अधिकारी ने बताया, प्रस्तावित कानून के जरिए सरकार का मकसद उन लोगों पर शिकंजा कसना है जो समाज में हिंसा, भय और अशांति फैलाने का काम करते हैं.
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 2019 से हमने देखा है कि पिछली सरकार एक खास समुदाय को लगातार अपने समर्थन का भरोसा देती रही. हमने सीपीआई(एम) के समर्थक हरगोबिंद दास और चंदन दास की हत्या भी देखी, और उनके परिवारों को जो मुश्किलें हुईं, उसके भी गवाह हैं... सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ की गई.
‘शुभेंदु अधिकारी की गारंटी’ वाले अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा, हम इस कानून का दुरुपयोग नहीं करेंगे. हमें सुनिश्चित करना होगा कि सार्वजनिक या निजी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे. कानून को सख्ती से लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है, इसलिए यह जरूरी है. मुख्यमंत्री बनने के बाद से मैंने यह सुनिश्चित किया है कि नुकसान के एवज में दोषियों से वसूली की जाए. हमारा मकसद सिर्फ लोगों को जेल भेजना नहीं है, बल्कि उनकी चल और अचल संपत्ति भी जब्त की जाएगी.
बिल पेश किए जाने के पहले सीएम अधिकारी ने कहा था कि नए कानून मौजूदा कानूनों की तुलना में ज्यादा ही सख्त होंगे. बोले, 'कानून तोड़ने से पहले लोग पांच बार सोचेंगे.' मुख्यमंत्री के बयान पर तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया थी, प्रस्तावित कानून में न तो पर्याप्त ज्यूडिशियल सेफगार्ड्स का प्रावधान है, और न ही कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराया गया है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने अपनी तरफ से यह भी साफ किया कि प्रस्तावित कानून का मकसद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हिंसक गतिविधियों पर नियंत्रण है. कुछ और नहीं.
बिल में क्या क्या है
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 'वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026' पेश करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित कानून का मकसद राज्य में गुंडई, दंगे और हर तरह की हिंसा को रोकना है. बिल में एंटी-सोशल एक्टिविटीज पर रोक लगाने के लिए कई कड़े प्रावधान किए गए हैं. जिसमें बिना ट्रायल के 12 महीने तक प्रिवेंटिव डिटेंशन का प्रावधान भी शामिल है.
1. बिल में अवैध खनन, बिना अनुमति रेत का खनन, वन संसाधनों और वन्यजीवों से जुड़े अपराधों को भी असामाजिक गतिविधियों की श्रेणी में शामिल किया गया है.
2. प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत अगर राज्य सरकार या सक्षम अधिकारी को लगता है कि किसी व्यक्ति की गतिविधियां सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं, तो उसके खिलाफ ऐसा आदेश जारी किया जा सकता है. जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को भी ऐसे आदेश जारी करने का अधिकार होगा.
3. प्रस्तावित कानून के तहत हिरासत में लिए गए व्यक्ति को उसकी नजरबंदी के आधार की जानकारी देने, और उसके लिए अपना पक्ष पेश करने की प्रक्रिया का भी प्रावधान किया गया है.
4. प्रस्तावित कानून के तहत सक्षम अधिकारियों को असामाजिक गतिविधियों से जुड़ी संपत्ति, दस्तावेज और अन्य सामग्रियों की तलाशी लेने, जब्त करने और कुर्क करने का भी अधिकार हासिल होगा.
5. अगर कोई शख्स नजरबंद होने से बचने के लिए फरार हो जाता है, तो संबंधित अधिकारी उसके खिलाफ अदालती कार्रवाई शुरू कर सकते हैं, संपत्ति कुर्क कर सकते हैं और उसे अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दे सकते हैं.
क्या विपक्ष को दबाने के लिए लाया गया है कानून?
टीएमसी का कहना था, यह कानून आपातकाल के दौरान लागू किए गए मीसा, यूएपीए और अन्य कठोर कानूनों से भी अधिक कड़ा है. उन सभी कानूनों को 10 गुणा कर दीजिए, तब जाकर इस विधेयक का अंदाजा लगेगा. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है, महज एक महीने के भीतर ही यह साफ हो गया है कि यह सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए कितनी विनाशकारी साबित हो सकती है.
टीएमसी विधायक समीना यास्मीन ने कहा कि इस कानून के जरिए बंगाल की भाजपा सरकार विपक्षी पार्टियों के कामकाज को ठप करना चाहती है.
प्रस्तावित कानून को लेकर शुभेंदु अधिकारी की गारंटी अपनी जगह है, लेकिन यह कैसे सुनिश्चित होगा कि कानून सही तरीके से लागू हो रहा है? किसी तरह की राजनीतिक वैमनस्यता के आधार पर कानून का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. कानून का इस्तेमाल तो अधिकारी करेंगे, पश्चिम बंगाल की पुलिस करेगी. और, पुलिस तो पुलिस होती है. चाहे किसी भी स्टेट की हो, पुलिस के काम करने का तरीका तो एक जैसा ही होता है. किसी भी मामले में दावा तो यही किया जाएगा कि कानून का गलत इस्तेमाल नहीं हुआ है, फेक एनकाउंटर के मामलों में भी किस्से तो असली मुठभेड़ के ही सुनाए जाते हैं.
सिर्फ फर्जी मुठभेड़ ही क्यों? कस्टोडियल डेथ के जितने भी मामले होते हैं, सही होते हैं क्या? जैसे-तैसे सही साबित करने की कोशिश ही तो होती है. चाहे वो एनएसए हो, दहेज कानून हों या एससी-एसटी एक्ट. एससी-एसटी एक्ट पर तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी सरकार बदल चुकी है. मकोका जैसे कड़े कानून भी हैं, और टाडा-पोटा जैसे कानून भी बनाए जा चुके हैं. असलियत में होता क्या है, अनंत किस्से मौजूद हैं.
जब भी कोई बड़ा मामला होता है, सबसे पहले सीबीआई जांच की मांग होती है. लेकिन, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी जांच एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल के भी लगातार आरोप लगते रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी में तो एक बार सीबीआई को 'पिंजरे का तोता' तक कहा जा चुका है - और न तो कहीं कोई बदलाव नजर आया है, न ही सिलसिला थमा है.
उत्तर प्रदेश पुलिस तो गोली चलाने के बजाए गाड़ी पलटकर भी एनकाउंटर कर देती है. भले ही एनकाउंटर का शिकार बड़ा अपराधी ही क्यों न हो, लेकिन कई बेकसूर भी तो मारे जाते रहे हैं. अगर ऐसा नहीं होता, तो रिटायरमेंट के बाद तक फर्जी मुठभेड़ के मामलों में पुलिसवालों को अदालतें बतौर सजा जेल क्यों भेजती हैं.
लेकिन, पश्चिम बंगाल में अलग बयार बहाने की गुंजाइश दिखाई जा रही है. कानून बनने से पहले उसके गलत इस्तेमाल न किए जाने का मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है. क्या शुभेंदु की गारंटी में मान लिया जाए कि पश्चिम बंगाल में एनकाउंटर और बुलडोजर का योगी फॉर्मूला नहीं लागू होने जा रहा है? जैसे पहले बीजेपी शासित राज्यों, और अब बिहार में देखने को मिल रहा है. 'ठोक दो' वाली सरकारी पॉलिसी.
Source: AajTak
Related Posts: सीएम शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- नंदीग्राम सीट छोड़ेंगे असम में 23 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे PM मोदी पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के रिस्क पर पहली बार बोला WHO पश्चिम बंगाल पुलिस में DSP बनी ये क्रिकेटर पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती का रिजल्ट जारी पश्चिम बंगाल SSC ने 2016 SLST सूची से 1 पश्चिम बंगाल में TMC नेता के खेत से मिला 2 पंजाब से पश्चिम बंगाल तक पश्चिम बंगाल SSC भर्ती घोटाला पश्चिम बंगाल के नए CM के किस ऐलान पर भड़का बांग्लादेश
Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के शो में कंटेस्टेंट विशाल की दर्दभरी दास्तां और संघर्ष सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर लोग विशाल की हिम्मत और हौसले की तारीफ कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट्स गेम खेलने के साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें साझा करते हैं. अमिताभ बच्चन संग
7 hours ago
Low Maintenance Furniture: घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन और खूबसूरती ही नहीं, उसकी सफाई और देखभाल भी ध्यान में रखें. अक्सर लोगों को फर्नीचर साफ करने में बहुत समय लगता है. आज हम आपको ऐसे फर्नीचर के बारे में बताएंगे, जिन्हें साफ करने में ना ज्यादा समय लगता है और ना ही उनकी बार-बार पॉलिश करानी पड़ती है.Low Maintenance Furniture: घर के लिए फर्नीचर खरीदते समय सिर्फ डिजाइन
7 hours ago
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच ने चौंकाने वाली वजह सामने रखी है. 5,200 मीटर की ऊंचाई से बर्फ और चट्टानों का बड़ा हिस्सा टूटा, जिसने नदी के रास्ते में तबाही मचा दी. नेपाल में 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ को लेकर वैज्ञानिकों की शुरुआती जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है. नेपाल के वैज्ञानिकों के मुताबिक, भोटेकोशी-त्रिशूली
7 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया, लेकिन शतक से महज 8 रन पहले 92 पर आउट हो गए. विकेट गिरते ही वैभव ने गुस्से में बैट पटक दिया, जबकि स्टैंड्स में मौजूद चयनकर्ता आरपी सिंह भी उनके आउट होने से हैरान रह गए.15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच
7 hours ago
How To Reuse Old Colorful Glass Bottles: पुरानी कांच की बोतलों को बेकार समझकर फेंकने की बजाय उनसे गार्डन और आंगन के लिए खूबसूरत डेकोरेटिव टाइल्स तैयार की जा सकती हैं. इसके लिए रेत, सीमेंट और रंगीन कांच के टुकड़ों की मदद लें और कम खर्च में घर की डेकोरेशन को नया और यूनिक लुक दें. खास बात ये है कि धूप पड़ने पर रंगीन कांच के टुकड़े चमकते हैं, जिससे गार्डन और भी अट्रैक्टिव नजर
7 hours ago
टॉक्सिक के साथ भारी स्टारडम है लेकिन कहा जा रहा है कि हनुमान अंश के साथ भगवान का आशीर्वाद है- माना जा रहा है. भारी बजट की टॉक्सिक के शोज को मात देते हुए हनुमान अंश अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करने में लगातार लगी हुई है. टॉक्सिक को मिले निगेटिव रिव्यूज का असर फिल्म की सक्सेस को माना जा रहा है.टॉक्सिक के साथ भारी स्टारडम है लेकिन कहा जा रहा है कि
10 hours ago
House Cleaning Tips: घर में पड़ा पुराना मोजा फेंकने की बजाय उसे पोछे में लगाकर फर्श से बाल, बारीक धूल और कपड़ों के रोएं आसानी से साफ किए जा सकते हैं. ये आसान और बिना खर्च वाला घरेलू जुगाड़ खासतौर पर फर्नीचर के नीचे और कोनों में जमा गंदगी हटाने में काम आ सकता है.House Cleaning Tips: घर में पड़ा पुराना मोजा फेंकने की बजाय उसे पोछे में लगाकर फर्श से बाल, बारीक धूल और कपड़ों के
10 hours ago
Easiest Vegetables To Grow In Pots: घर की क्यारी, गमले या ग्रो बैग में ताजी सब्जियां उगाना चाहते हैं, लेकिन आज तक गार्डनिंग नहीं की है? तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. भारत में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें सही मौसम, थोड़ी धूप, अच्छी मिट्टी और पानी देने की अच्छी आदत के साथ आसानी से उगाया जा सकता है. आज हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में उगाना सबसे आसान
10 hours ago
ईरान ने होर्मुज के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन गिराने और यूएई के अल मिनहाद बेस पर अमेरिकी ठिकानों को दर्जनों विस्फोटक ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया. तेहरान ने इसे लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले का जवाब बताया, जबकि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान जंग नहीं चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामकता का निर्णायक जवाब देगा.ईरान ने होर्मुज के ऊपर
10 hours ago
अंकित बालियान हत्याकांड में एनकाउंटर में मारे गए मोहित और सुमित ने 20-21 अगस्त को शामली में रहकर रेकी की थी. सूर्या होटल की CCTV फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिला है. इस मामले में पुलिस की छानबीन अभी भी जारी है. पढे़ं पूरी कहानी. शामली में अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, एनकाउंटर में मारे गए दो शूटर मोहित और
10 hours ago
पैरों में जलन और गर्मी महसूस होना कोई आम समस्या नहीं है. अगर ये परेशानी लगातार हो रही है तो इस मामले में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. डॉक्टर डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, सही जांच और उपचार के बिना खुद से विटामिन लेना हानिकारक हो सकता है. अगर आपको अचानक पैरों के तलवों में गर्मी महसूस होती है तो इसको हल्के में ना लें. इसके कारण और बचाव के बारे में जानना
10 hours ago
Homemade Ragi Atta: आजकल लोग अपनी डाइट में मिलेट्स को तेजी से शामिल कर रहे हैं और रागी भी इनमें से एक है. बाजार में मिलने वाले रागी के आटे की जगह आप इसे घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इसे घर पर बनाने का आसान तरीका बताएंगे. Homemade Ragi Atta: आजकल लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए गेहूं के आटे की जगह मोटे अनाज यानी मिलेट्स को शामिल कर रहे हैं. रागी भी इन्हीं
10 hours ago
Crude Oil Price Surge: अमेरिका और ईरान में हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है और इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा है. ब्रेंट क्रूड का दाम फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है. मिडिल ईस्ट में टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है, एक बार फिर अमेरिका और ईरान आमने-सामने आ गए है और हमलों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. दुनिया की कुल तेल
10 hours ago
असम के सोनापुर में NH-27 पर मिनीबस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. कई यात्री घायल हैं. असम के सोनापुर के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. NH-27 पर एक यात्री मिनीबस की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई यात्री घायल भी हुए हैं.असम के सोनापुर में NH-27 पर मिनीबस और ट्रक की
10 hours ago
Gold Rate Alert: सोने की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी आने वाली है और इसे लेकर विदेश से बड़ा अलर्ट आया है. गोल्डमैन सैश ने 2026 के अंत तक सोने की कीमत 4900 डॉलर पर पहुंचने का अनुमान लगाया है. सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते कुछ दिनों में तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अब इस कीमती पीली धातु को लेकर विदेश से एक बड़ा अलर्ट आया है, जिसमें Gold Rate के आने वाले दिनों में
10 hours ago
Japan, South Korea से लेकर Hong Kong तक शेयर बाजार में आए भूचाल के बाद भारतीय शेयर बाजार भी सोमवार को खुलने के साथ ही बिखर गया. अमेरिका-ईरान के हमलों से मिडिल ईस्ट में गहराए तनाव की सीधा असर सेंसेक्स-निफ्टी पर दिखा है. शेयर बाजार (Stock Market) में पैसे लगाने वाले निवेशकों के लिए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत खराब रही. मार्केट ओपन होने पर दोनों इंडेक्स गिरावट के
10 hours ago
अन्नू कपूर कई सालों से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं. उन्होंने हमेशा अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता. मगर एक दफा अन्नू कपूर ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया था. अन्नू कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने स्क्रीन पर अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है. मगर फिल्मों में दिखाए गए इंटीमेट
10 hours ago
LPG e-KYC Deadline: एलपीजी सिलेंडर की ई-केवाईसी कराने का आज आखिरी मौका है, गैस प्रोवाइडर कंपनियों ने इस काम के लिए 31 अगस्त की डेडलाइन तय की थी, जो खत्म हो रही है. घरेलू एलपीजी यूजर्स के लिए महीने का आखिरी दिन एलपीजी से जुड़ा एक जरूरी काम करने की डेडलाइन है. अगर ये लास्ट डेट चूक जाती है, तो फिर LPG Cylinder पाने में मुश्किल पेश आ सकती है या फिर महंगे दाम पर इसे खरीदना पड़
10 hours ago
नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. नुवाकोट के त्रिशूली स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा भी बाढ़ के पानी में डूब गई. हालात सामान्य होने के बाद पुलिस और संबंधित टीमों ने करीब 8 घंटे तक अभियान चलाकर बैंक से लगभग 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद, चांदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद
10 hours ago
टीम इंडिया के पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस नियम खिलाफ अपनी राय रख चुके हैं. आलोचकों का तर्क है कि एक अतिरिक्त खिलाड़ी के इस्तेमाल से बैटिंग टीम को फायदा मिलता है, साथ ही ऑलराउंडरों की अहमियत कम होती है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. अब भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सभी 10
10 hours ago
Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी, कुरकुरे और चटपटे राइस कुरकुरे. बेसन, कॉर्नफ्लोर और मसालों से तैयार इस टेस्टी स्नैक को शाम की चाय के साथ परोसें और बचे हुए चावलों का स्वादिष्ट इस्तेमाल करें. जानें इसे बनाने का आसान तरीका.Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की
10 hours ago
लिवर डोनेट करने का क्या प्रोसेस होता है और क्या डोनेशन के बाद पूरा लिवर फिर से बनता है या नहींं, इस बारे में डॉक्टर ने डिटेल में बताया है. यह भी बताया है कि लिवर डोनेट कौन कर सकता है. लिवर सिरोसिस से लेकर लिवर फेल वाले मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए उनको लिवर की जरूरत होती है. कुछ मामलों में डोनर मिल जाता है तो कुछ में नहीं मिलता है. लिवर डोनेट करने
10 hours ago
एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई आपदा के बावजूद वे नेपाल आते रहें. एक्ट्रेस ने बताया कि देश को पर्यटन की जरूरत है. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनीषा कोइराला ने नेपाल के टूरिज्म इंडस्ट्री को लगातार सपोर्ट करने की अपील की है. उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से कहा है कि वे देश को सिर्फ बाढ़ के संकट से न
13 hours ago
भारतीय रेलवे ने वाराणसी से चलने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है. नया शेड्यूल 2 सितंबर 2026 से लागू होगा. दोनों ट्रेनें वाराणसी जंक्शन से पहले के मुकाबले 10 मिनट पहले रवाना होंगी. हालांकि, वाराणसी के बाद दोनों ट्रेनों के अन्य स्टेशनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.भारतीय रेलवे ने वाराणसी से चलने वाली दो
13 hours ago
Aaj ka Love Rashifal 31 August 2026 (लव राशिफल): घर में सुख बढ़ेगा और वातावरण प्रेम तथा स्नेह से परिपूर्ण रहेगा.सभी से मिलकर आगे बढ़ेंगे.भावनात्मकता में वृद्धि होगी, प्रियजनों से भेंट होगी मेषरिश्तों में धैर्य दिखाएं, उतावली से बचें और दूसरों की इच्छाओं का सम्मान करें.भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए लोगों का भरोसा जीतें.संवाद में सहज रहें तथा दिखावे से दूर रहकर आपसी
13 hours ago
Sweeper Fortuner viral Video: जिस गाड़ी को लोग अक्सर रुतबे और पैसे की निशानी मानते हैं, उसी से उतरकर सेसप्पा शहर की सफाई के काम में लग जाते हैं. आपको इस कहानी तक भले ही फॉर्च्यूनर खींच कर लाई हो, लेकिन असल बात वो जिंदगी है, जो इस आदमी ने पीछे छोड़कर यहां तक का सफर तय किया है.Sweeper Fortuner viral Video: जिस गाड़ी को लोग अक्सर रुतबे और पैसे की निशानी मानते हैं, उसी से उतरकर सेसप्पा शहर की
13 hours ago
अल्लू अर्जुन और 'जवान' फेम एटली आने वाली जबरदस्त साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' के लिए साथ आए हैं. अब फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और 'जवान' के डायरेक्टर एटली की जोड़ी जल्द ही एक बड़े बजट की साई-फाई एक्शन ड्रामा फिल्म 'राका' के लिए साथ आ रही है. इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर अब तक की सबसे बड़ी और दिलचस्प
13 hours ago